एक्सप्लोरर

IPL 2025 Mega Auction: ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, टीमों ने पर्स में बढ़ाए करोड़ों रुपए

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए टीमें पर्स को बढ़ा सकती हैं. इस बार पर्स में करीब 20 से 30 करोड़ रुपए बढ़ सकते हैं.

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2024 मेगा ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है. बीसीसीआई ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में टीम के मालिकों के साथ मीटिंग की थी. अब जल्द ही नए रिटेंशन रूल्स की घोषणा हो सकती है. इस बीच एक और अहम खबर सामने आयी है. इस बार आईपीएल टीमों का पर्स बढ़ने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक टीमें करीब 20 से 30 करोड़ रुपए और बढ़ा सकती हैं. लिहाजा इसका फायदा खिलाड़ियों को मिलेगा.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल टीमों का पर्स इस बार 115 से 120 करोड़ रुपए तक हो सकता है. 2022 के ऑक्शन में पर्स 90 करोड़ रुपए था. वहीं 2017 में यह 80 करोड़ रुपए था. लेकिन इस बार ऑक्शन के लिए पर्स में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. बीसीसीआई की गवर्निंग काउंसिल शनिवार को मीटिंग करने वाली थी. इसके बाद ऑक्शन की तारीख से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है.

आईपीएल 2025 के लिए नए रिटेंशन नियम आने वाले हैं. इस बार टीमों को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प मिल सकता है. इसके साथ ही एक आरटीएम का भी ऑप्शन मिल सकता है. बीसीसीआई ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में टीम मालिकों के साथ मीटिंग की थी. इसमें नए नियमों को लेकर चर्चा हुई थी. 

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सभी रिकॉर्ड टूट गए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा था. केकेआर ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था. लेकिन इस बार ऑक्शन में ये रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल समेत कई खिलाड़ियों के टीम बदलने की अफवाह थी. अगर ऐसा हुआ तो रोहित पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है.

यह भी पढ़ें : 5 खिलाड़ियों को किया जा सकेगा रिटेन! BCCI ने तय किए रिटेनशन और RTM संबंधी नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget