एक्सप्लोरर

CSK ने जीता टॉस, शार्दुल ठाकुर और समीर रिजवी को मिला मौका; प्लेइंग XI देख चौंक जाएंगे आप

CSK vs KKR:

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायक्वाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. CSK ने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है. चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में समीर रिज़वी और मुस्तफिजुर रहमान की वापसी हुई है, वहीं शार्दूल ठाकुर सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे होंगे. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. CSK अभी तक आईपीएल 2024 में 4 मैच खेल चुकी है, जिनमें से उन्हें 2 जीत मिली हैं, लेकिन चेन्नई पिछले दोनों मैच हार चुकी है. इसलिए कप्तान ऋतुराज गायक्वाड़ ने उम्मीद जताई है कि इस बार उनका फोकस जीत पर रहेगा. वहीं KKR अभी तक अपने तीनों मैच जीत चुकी है और लगातार चौथी जीत उन्हें पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा सकती है.

टॉस के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायक्वाड़ ने क्या कहा

ऋतुराज गायक्वाड़ ने कहा, "पिच में काफी नमी नजर आ रही है और बाद में ड्यू आ सकती है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, हमें पिछले मैचों में कम अंतर से हार मिली है. टीम में सब आत्मविश्वास से भरे हैं, लेकिन हमने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं. हम हर हालत में जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे. मथीश पाथिराना अभी उपलब्ध नहीं हैं, मुस्तफिजुर वापस आए हैं. दीपक चाहर को कुछ समस्या है. शार्दूल ठाकुर खेलेंगे और समीर रिज़वी भी वापस आए हैं."

टॉस के बाद KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा

श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते. हमने परिस्थितियों को भांपते हुए अच्छा तालमेल बैठाया है और अभी खिलाड़ी निडर होकर क्रिकेट खेल रहे हैं. हर एक खिलाड़ी सही समय पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है. हमारा स्वभाव ही तय करेगा कि हम इस पिच पर कैसे खेलेंगे. हमें सिंपल क्रिकेट खेलनी होगी और यही हमारे लिए अच्छा होगा. हम पिछले मैच की टीम के साथ खेलेंगे."

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायक्वाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिज़वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महीश थीक्शाना

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, अंगकृश रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप में कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर? जितेश शर्मा का पत्ता कटना तय, अब ये हैं दावेदार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget