एक्सप्लोरर

IPL 2024 Points Table: जीत के बाद मुंबई को तगड़ा फायदा, आरसीबी की बढ़ीं मुशकिलें, जानें पॉइंट्स टेबल का ताज़ा अपडेट

MI vs RCB: आईपीएल का 25वां मैच आरसीबी और एमआई के बीच खेला गया. लीग में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच जरूरी हो गया था. चौके-छक्के वाले इस मैच में जीत के बाद मुंबई को तगड़ा फायदा हुआ है.

IPL 2024 Points Table: गुरुवार को आईपीएल का 25वां मैच खेला गया. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस मैदान में थी. देखा जाए तो इस लीग में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी था. लेकिन एमआई की टीम ने इस मैच को बड़ी आसानी से जीत लिया. जीत के साथ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में खुद को सुरक्षित रखने में सफल रही.

एमआई को तगड़ा फायदा, आरसीबी की बढ़ीं मुश्किलें
आईपीएल का 25वां मैच मुंबई और बैंगलोर के लिए बेहद खास रहा. अंक तालिका में खुद को मजबूत करने के लिए दोनों को जीत की जरूरत थी. लेकिन हार्दिक पंड्या की टीम ने ये मैच बड़ी आसानी से जीत लिया.

आईपीएल के 25वें मैच से पहले मुंबई ने चार मैच खेले थे. एक जीत के साथ एमआई के पास केवल दो अंक थे और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में आठवें नंबर पर थी. जबकि बैंगलोर की टीम ने 5 मैच खेले थे और सिर्फ एक मैच जीत सकी थी. आरसीबी की टीम दो अंकों के साथ 9वें नंबर पर रही थी.

अब आईपीएल के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद एमआई पॉइंट्स टेबल पर 7वें नंबर पर आ गई है. मुंबई ने पांच मैच खेले हैं. जिसमें से दो जीते हैं. एमआई के अब चार पॉइंट्स हैं. आरसीबी की बात करें तो वह अंकों के मामले में अभी भी 9वें नंबर पर है. टीम ने अब 6 मैच खेले हैं. जिसमें से आरसीबी सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है.

पॉइंट्स टेबल का देखें मौजूदा हाल

रैंक टीम मैच विन लूज नेट रन रेट पॉइंट्स
1 आरआर 5 4 1 + 0.871 8
2 केकेआर 4 3 1 +1.528 6
3 एलएसजी 4 3 1 +0.775 6
4 सीएसके 5 3 2 +0.666 6
5 एसआरएच 5 3 2 +0.344 6
6 जीटी 6 3 3 -0.637 6
7 एमआई 5 2 3 -0.073 5
8 पीबीकेएस 5 2 3 -0.196 5
9 आरसीबी 6 1 5 -1.124 2
10 डीसी 5 1 4 -1.370 2

तीन हाफ सेंचुरी के बाद भी हारी आरसीबी
आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. इस बार विराट कोहली का बल्ला नहीं चला. लेकिन आरसीबी के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े थे. फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों पर 61 रन बनाए थे, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. रजत पाटीदार ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए थे, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए. दिनेश ने पांच चौके और चार छक्के जड़े थे. फिर भी आरसीबी की टीम यह मैच हार गई. मुंबई ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: खूब रन लुटा रहे ये गेंदबाज, दो बॉलर 200 से ज्यादा से दे चुके रन; लिस्ट में राशिद भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget