एक्सप्लोरर

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को कर दिया ब्लॉक? ऑक्शन के बीच सामने आया हैरान करने वाला मामला

David Warner IPL 2024: डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया है. वॉर्नर ने इसको लेकर एक जानकारी दी है.

David Warner IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दुबई में आयोजित हो रहा है. इसमें कई गुमनाम खिलाड़ियों को भी मोटी रकम मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को विश्व कप 2023 की जीत का फायदा मिला है. मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. इस बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को ब्लॉग कर दिया है. वॉर्नर ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है.

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में ट्रेविस हेड को खरीदा है. हेड का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन हैदराबाद ने उन्हें 6.80 करोड़ रुपए में खरीदा है. डेविड वॉर्नर हेड की एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट करना चाह रहे थे. लेकिन यह नहीं हो सका. वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरी स्टोरी शेयर करके लिखा कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने इसके बाद एक्स अकाउंट की भी फोटो शेयर की है. यहां से भी उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है.

डेविड वॉर्नर हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. वे आईपीएल 2014 में टीम से जुड़े थे. इसके बाद हैदराबाद ने उन्हें 2015 में कप्तान बना दिया. इस सीजन वॉर्नर के लिए काफी अच्छा रहा. उन्होंने 14 मैचों में 562 रन बनाए. इसके बाद 2016 भी वॉर्नर के लिए काफी अच्छा रहा. उन्होंने 17 मैचों में 848 रन बनाए. इस दौरान 9 अर्धशतक लगाए. हैदराबाद 2016 में वॉर्नर की कप्तानी में चैंपियन भी बनी. लेकिन इसके बाद वॉर्नर का नाम बॉल टेम्परिंग मामले में आ गए. हैदराबाद ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया. यह मामला 2021 का है. वहीं 2022 में रिलीज भी कर दिया. इसके बाद वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए. 

वॉर्नर और हैदराबाद के बीच क्या चल रहा है, यह कहा तो नहीं जा सकता. लेकिन सोशल मीडिया पर हुए मामले को देखकर लग रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें : IPL Auction 2024: अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी पर CSK ने खर्च किए 8 करोड़ से ज़्यादा, 20 साल की उम्र में बना दिया करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget