एक्सप्लोरर

IPL 2022: क्या प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाएगी CSK? एमएस धोनी ने दिया हैरान करने वाला जवाब

IPL 2022: प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाने के सवाल पर एमएस धोनी ने कहा कि मुझे इसकी चिंती नहीं है. अगर हम प्लेऑफ में जगह बनाते हैं तो बढ़िया है, लेकिन अगर ऐसा न हुआ तो यह दुनिया का अंत नहीं होगा.

IPL 2022 playoffs, CSK MS Dhoni: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चिंतित नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वे एक बार में एक मैच के बारे में ही सोचना चाहते हैं. डेवोन कॉनवे (49 गेंद पर 87 रन) के शानदार अर्धशतक के बाद मोइन अली (3/13) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर 91 रन से जीत मिली.

यह चल रहे आईपीएल सीजन में सीएसके की चौथी जीत थी और वे इस जीत के साथ ही नेट रन रेट पर केकेआर से ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए. इस जीत ने सीएसके को प्लेऑफ की दौड़ में भी जीवित रखा, भले ही उनकी संभावना कई अन्य परिणामों पर निर्भर करती है, साथ ही उन्हें अपने शेष तीन गेम जीतने होंगे.

धोनी ने मैच के बाद कहा, "मैं गणित का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं. स्कूल में भी मैं इसमें अच्छा नहीं था. नेट रन रेट के बारे में सोचने से कोई फायदा नहीं होता है. आप सिर्फ आईपीएल का आनंद लीजिए."

उन्होंने कहा, "जब दो अन्य टीमें खेल रही हों, तो आप दबाव और सोच में नहीं रहना चाहते. आपको बस यह सोचना होगा कि अगले गेम में क्या करना है. अगर हम प्लेऑफ में जगह बनाते हैं, तो बढ़िया है, लेकिन भले ही हम ऐसा न कर सके तो यह दुनिया का अंत नहीं होगा."

हालांकि, धोनी ने स्वीकार किया कि डीसी के खिलाफ दर्ज की गई जीत और अच्छी होती अगर टूर्नामेंट की शुरूआत से हम जीत रहे होते. उन्होंने कहा, "यह जीत वास्तव में मदद करती है. यह बेहतर होता अगर हम इस तरह की जीत पहले भी हासिल करते. यह एक आदर्श गेम था."

उन्होंने कहा, "सिमरजीत और मुकेश दोनों ने परिपक्व होने में समय लिया है. उनके पास क्षमता है, जितना अधिक वे खेलते हैं, उतना ही बेहतर वे खेल की समझ प्राप्त करेंगे. टी 20 क्रिकेट यह जानने के बारे में है कि कौन सी गेंद कब फेंकनी है." सीएसके अब 12 मई को वानखेड़े स्टेडियम में सबसे निचले पायदान पर काबिज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: 55 मैचों के बाद इन तीन टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ तय! जानिए बाकी टीमों का हाल

PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज रद्द, टेस्ट मैचों को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget