एक्सप्लोरर

IPL 2022: क्रिकेट के लिए घर और राज्य दोनों छोड़ने पड़े, ऐसी है RCB के लिए 3 विकेट लेने वाले आकाशदीप की कहानी

IPL में बुधवार को हुए मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपनी टीम के लिए तीन विकेट चटकाए थे. KKR का पहला विकेट आकाशदीप ने ही लिया था.

आकाशदीप बिहार के रोहतास जिले के सासाराम कस्बे के रहने वाले हैं. IPL में पिछले साल उन्हें RCB ने खरीदा था. वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के चलते RCB ने इन्हें अपनी स्क्वॉड में शामिल किया था. हालांकि पिछले साल आकाशदीप को एक भी IPL मैच खेलना नसीब नहीं हुआ. लेकिन इस खिलाड़ी ने RCB के टीम प्रबंधन पर कुछ ऐसा असर जरूर छोड़ा कि इस साल हुए मेगा ऑक्शन में भी RCB ने इस खिलाड़ी को अपनी स्क्वॉड में शामिल किया.

इस सीजन में RCB ने आकाशदीप को मौका भी दिया और इस खिलाड़ी ने भी इस मौके को अच्छे से भुनाया. आकाशदीप ने RCB की तरफ से पहले मैच में एक और दूसरे मैच में तीन विकेट चटकाए. पहले मैच में आकाशदीप ने 3 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट चटकाया था लेकिन दूसरे मैच में इन्होंने 3.5 ओवर में 45 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. आकाशदीप थोड़े महंगे जरूर साबित हुए लेकिन दूसरे मैच में RCB को पहली सफलता इन्होंने ही दिलाई. आकाशदीप ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर KKR को पहला झटका दिया था. बाद में उन्होंने नितीश राणा और उमेश यादव को भी पवेलियन भेजा. 

क्रिकेट के लिए घर और राज्य दोनों छोड़ने पड़े
आकाशदीप के पिता रामजी सिंह शारीरिक शिक्षक थे. वे अब इस दुनिया में नहीं है. उनकी माता लड्डूमा देवी गृहिणी हैं. पुरा परिवार गांव में ही खेती-बाड़ी करता है. हालांकि आकाशदीप की रूचि बचपन से क्रिकेट में रही. वह सासाराम के न्यू स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास करते थे. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन लगने की वजह से उन्हें अपना करियर बनाने के लिए घर और राज्य को छोड़कर बंगाल जाना पड़ा. वह बंगाल के आसनसोल में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर क्रिकेट खेलने जाते थे. उनकी इस मेहनत का उन्हें कुछ समय में फल भी मिला और उन्हें बंगाल टीम में जगह मिल गई. बंगाल की ओर से उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास और 16 लिस्ट ए मैच खेले हैं.

बंगाल के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन
आकाशदीप ने 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 18.86 की बॉलिंग औसत से कुल 45 विकेट चटकाए हैं. वहीं 16 लिस्ट-ए मैचों में इस तेज गेंदबाज ने 27.44 की औसत से 25 विकेट निकाले हैं. बंगाल के लिए टी-20 में इस गेंदबाज का रिकॉर्ड और भी बेहतर रहा है. इन्होंने 23 टी-20 मुकाबलों में 18.83 की बॉलिंग औसत और 6.90 की इकनॉमी के साथ 30 विकेट चटकाए हैं. घरेलू क्रिकेट में इस शानदार गेंदबाजी के चलते ही RCB ने उन्हें दो बार नीलामी में खरीदा है.

यह भी पढ़ें..

RR vs SRH: क्या आउट नहीं थे विलियमसन? इस दिलचस्प कैच पर उठ रहे सवाल

RR vs SRH: पूरे मैच में छाई रहीं काव्या मारन, फैंस भी पोस्टर लेकर पहुंचे, बटलर आउट हुए तो दिए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget