एक्सप्लोरर

KKR की टॉप 4 में धमाकेदार एंट्री, Mumbai Indians की राह मुश्किल हुई, जानें Points Table का सारा हाल

IPL 2021 Points Table: मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है. केकेआर ने हालांकि शानदार वापसी करते हुए टॉप 4 में एंट्री कर ली है.

IPL 2021 Points Table: केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. मुंबई इंडियंस के मात देने के बाद केकेआर की टॉप 4 में एंट्री हो गई है. मुंबई इंडियंस ना सिर्फ छठे स्थान पर पहुंच गई है बल्कि उसके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता भी बेहद मुश्किल हो गया है. दिल्ली कैपिटल्स पहले की तरह टॉप पर बनी हुई है.

गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. केकेआर की यह अब तक खेले गए 9 मैचों में चौथी जीत थी. केकेआर 8 प्वाइंट्स और +0.363 के नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस ने भी 9 में से चार मुकाबले जीते हैं पर -0.310 नेट रन रेट होने की वजह से वह छठे स्थान पर है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर है. दूसरे स्थान पर धोनी की सीएसके बनी हुई है. सीएसके अब तक खेले गए 8 में से 6 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है और उसके पास 12 प्वाइंट्स हैं. आरसीबी 10 प्वाइंट्स के साथ टेबल में तीसरे स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स 8 प्वाइंट्स और मुंबई से बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पांचवें स्थान पर है. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स पहले की तरह ही सातवें-आठवें पायदान पर मौजूद हैं.

ऑरेंज-पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं

गुरुवार रात खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुई है. 421 रन बनाकर शिखर धवन ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं. 380 रन बनाने वाले केएल राहुल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. मयंक अग्रवाल 327 रन के साथ नंबर तीन पर मजबूती से डटे हुए हैं. 

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 8 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं. हर्षल पटेल ने पर्पल कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. आवेश खान 14 विकेट लेकर दूसरे पायदान पर हैं, जबकि क्रिस मॉरिस भी 14 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर जमे हुए हैं. 

MI Vs KKR: Eoin Morgan बड़ी मुसीबत में फंसे, अब की बार भरना पड़ेगा डबल जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget