एक्सप्लोरर

IPL 2020: यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई पहुंचेंगे सीएसके के खिलाड़ी, सभी का होगा कोरोना टेस्ट

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है. हालांकि सीएसके की टीम एक महीना पहले ही यूएई पहुंच सकती है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम अपने सभी खिलाड़ियों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाएगी. सीएसके ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को लेकर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल से कॉन्टैक्ट किया. गवर्निंग काउंसिल और आईपीएल की सभी टीमों के बीच इस हफ्ते एक और मीटिंग हो सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल की सभी टीमों को अगले कुछ दिनों में एसओपी मिल जाएगा. सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, 

" हमारी गवर्निंग काउंसिल से बात हुई है और हमने कुछ और चीजों पर स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने हमें बताया कि एसओपी में कुछ दिन और लगेंगे और यह गुरुवार तक आ जाएगी. आईपीएल जीसी और फ्रेंचाइजियों के बीच होने वाली बैठक को भी प्लान कर लिया गया है. इस सप्ताह के अंत तक हमारे सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा. "
-

सीएसे अपने खिलाड़ियों के साथ 12 अगस्त को ही यूएई पहुंचने की तैयारी में थी. लेकिन रविवार को हुई मीटिंग में गवर्निंग काउंसिल ने साफ कर दिया कि किसी भी टीम के 20 अगस्त से पहले यूएई जाने की इजाजत नहीं है. हालांकि खिलाड़ियों की तैयारी के मद्देनज़र सीएसके की कोशिश जल्द से जल्द यूएई पहुंचने की है.

चेन्नई पहुंचने से पहले ही होगा कोरोना टेस्ट

सीएसके के अधिकारी ने जानकारी दी है कि सभी खिलाड़ी पहला कोरोना वायरस टेस्ट कराएंगे और फिर चेन्नई आएंगे. सभी खिलाड़ियों के चेन्नई पहुंचने के 48 घंटे के भीतर टीम यूएई के लिए उड़ान भरेगी.

अधिकारी ने कहा, 

" धोनी और टीम के बाकी खिलाड़ी अपने टेस्ट कराकर ही चेन्नई में इकट्ठा होंगे और फिर हम अगले 48 घंटों में उड़ान भरने की कोशिश करेंगे. खिलाड़ियों को इकट्ठा करने के बाद जल्दी से जल्दी उड़ान भरने का है. "
-

बता दें कि सीएसके आईपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब टीम है. सीएसके ने तीन बार खिताब पर कब्जा किया है और 8 बार फाइनल में जगह बनाई है. सीएसके ने मार्च में टीम का ट्रेनिंग सेशन शुरू किया था, जिसे दो दिन बाद ही कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था.

ENG Vs PAK: सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड की टीम में बड़ा बदलाव, दिग्गज बल्लेबाज को मिली नई भूमिका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget