एक्सप्लोरर

IPL 2022: RCB के कप्तान को खली इस खिलाड़ी की कमी, हार के बाद कही ये बात

IPL में मंगलवार को हुए मुकाबले में CSK ने RCB को 23 रन से हराया.

IPL 2022 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी पहली जीत दर्ज की. CSK ने RCB को 23 रन से हरा दिया. इस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में RCB की टीम 193 रन बना सकी. 23 रन से मिली इस रोचक हार के बाद RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उन्हें इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की कमी महसूस हुई. इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की साझेदारी को भी अपनी हार का कारण बताया.

डु प्लेसिस ने कहा, 'मैच के शुरुआती 7-8 ओवर हमारे लिए अच्छे थे. 8 से 14 ओवर के बीच में हमने स्पिनर लगाए और उन्होंने (CSK) इन्हें बहुत अच्छे से खेला. यहां उन्होंने मोमेंटम हासिल कर लिया. वह साझेदारी (रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे) अपने आप में सबकुछ बयां करती है.'

डु प्लेसिस ने कहा, 'जब आप बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हो तो आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है. आपके शुरुआती चार विकेट ही जीत का फाउंडेशन तैयार करते हैं. हमनें इन्हें जल्दी खो दिया, हालांकि इसके बाद भी हमनें अच्छी वापसी की, जो हमारी बल्लेबाजी की गहराई को बताता है.'

हर्षल पटेल के गैरमौजूद रहने पर फाफ कहते हैं, 'हर्षल पटेल में गेम को पलटने की क्षमता है. आज हमें उनकी कमी महसूस हुई. आखिरी में हमारे पास वैराइटी की कमी थी. उम्मीद है जल्द ही वह हमारे साथ फिर से जुड़ेंगे.' गौरतलब है कि हर्षल पटेल अपनी बहन के निधन के कारण घर गए हुए हैं और इसीलिए वह प्लेइंग इलेवन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

CSK को ऐसे मिली सीजन की पहली जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की शुरुआत इस मैच में भी खराब रही थी. CSK ने 6.4 ओवर में 36 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से रॉबिन उथप्पा (88) और शिवम दुबे (95) ने 74 गेंद पर 165 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर टीम को 200 पार पहुंचाया. इसके बाद RCB ने 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 रन पर ही अपने टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाजों को गंवा दिया. यहां से शाहबाज अहमद (41), सुयश प्रभुदेसाई (34) और दिनेश कार्तिक (34) की ताबड़तोड़ पारियों ने RCB की मैच में वापसी कराई. हालांकि आखिरी में RCB लक्ष्य से 23 रन पीछे रह गई.

यह भी पढ़ें-

IPL: जब CSK ने लगातार चार IPL मैच गंवाने के बाद जीता था टाइटल, ऐसा रहा था सफर

IPL 2022: ये हैं IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दस बल्लेबाज़, लिस्ट में पांच भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget