एक्सप्लोरर

DC vs CSK: माही की विस्फोटक बैटिंग देख ब्रेट ली और शेन वॉटसन हुए हैरान, लेकिन इस बात पर जताई नाराजगी

MS Dhoni: दिल्ली के खिलाफ कैप्टन कूल की विस्फोटक बैटिंग खूब सुर्खियां बटोर रही है. हर कोई उनकी इस पारी की चर्चा कर रहा है. इसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली और शेन वॉटसन भी शामिल हैं.

Brett Lee and Shane Watson's Reaction on MS Dhoni's Batting: लंबे समय बाद फैंस ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया है. धोनी तकरीबन  308 दिनों बाद बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2023 के फाइनल में बल्लेबाजी की थी, जहां उन्हें शून्य पर आउट किया गया था. इसके बाद सीएसके के तीसरे मैच में कैप्टन कूल की बल्लेबाजी देखने को मिली. जो काफी विस्फोटक था. माही की बल्लेबाजी पर कई लोग अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. इसमें ब्रेट ली और शेन वॉटसन भी शामिल हैं.

ब्रेट ली की ने क्या कहा?

ब्रेट ली ने कहा "वह आज रात मौजूद था, उसमें जंग नहीं लगी थी. मैं बल्लेबाजी के मामले में उनसे और अधिक चाहता हूं. अपने आप को बैटिंग आर्डर में ऊपर ले जाओ. वह आउटस्टैंडिंग हैं, उनका दिमाग अभी भी अच्छा और तेज है, सीएसके कृपया एमएस धोनी को ऊपरी क्रम में लाएं."

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर शेन वॉटसन ने कहा...

शेन वॉटसन एक वक्त पर सीएसके के पैनल का हिस्सा थे. धोनी के आखिरी बॉल के उस छक्के ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया. साथ ही साथ वॉटसन ने इसे धोनी की अब तक की सबसे अच्छी पारी करार दिया.

शेन वॉटसन ने कहा "इस तरह की फॉर्म में एमएस धोनी के साथ यह वही है जो आप उनसे चाहते हैं. जब गेंदबाज वास्तव में प्रदर्शन करने के लिए स्ट्रगल कर रहे होते हैं तो दबाव में उनकी ताकत और कौशल उन्हें हासिल होता है, अचानक से गेम जीतने की उनकी क्षमता हमने उनके करियर के दौरान कई बार देखी है. उन्होंने आज रात अपने कुछ शॉट खेले, यह उतना अच्छा शॉट है जितना मैंने उन्हें खेलते हुए कभी देखा है. कवर के ऊपर से खेलना सबसे कठिन शॉट्स में से एक है, लेकिन वह अभी भी ऐसा कर रहा है."

IPL 2023 फाइनल के बाद हुई थी माही के घुटने की सर्जरी

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 फाइनल के बाद महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी. उनका एकमात्र बैटिंग प्रैक्टिस प्री-सीजन कैंप और हर मैच से पहले प्रैक्टिस नेट में थी. कई आलोचकों को लगा कि अब माही को जंग लग जायेगी. लेकिन फैंस ने ऐसा नहीं सोचा था. अब दिल्ली के खिलाफ धोनी की बल्लेबाजी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें : DC vs CSK: ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद धोनी ने मैदान के बाहर भी जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget