एक्सप्लोरर

CSK Won IPL 2021: जीत पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा- 'हमारे लिए जरूरी था दमदार वापसी करना'

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी टीम इसमें सफल रही और चैंपियन बनी. इसके अलावा उन्होंने केकेआर के प्रदर्शन को सरहाया.

दुबई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिछले साल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकने के बाद उनके लिये अच्छी वापसी करना महत्वपूर्ण था और उन्हें खुशी है कि उनकी टीम इसमें सफल रही और चैंपियन बनी. 

चेन्नई फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रन से हराकर चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीता. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर फाफ डुप्लेसिस के 86 और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से तीन विकेट पर 192 रन बनाये. इसके जवाब में केकेआर को शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने पहले विकेट के लिये 91 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन उसकी टीम आखिर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना पायी.

केकेआर थी आईपीएल में खिताब की दावेदार- धोनी

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘चेन्नई पर बात करने से पहले मैं केकेआर पर बात करना चाहूंगा. अगर कोई टीम इस आईपीएल में खिताब की दावेदार थी तो वह केकेआर थी. उसने बेहतरीन वापसी की. मुझे लगता है कि ब्रेक से उन्हें फायदा मिला.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक चेन्नई की बात है तो आंकड़ों में हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम हैं लेकिन हम फाइनल में हारते रहे. विरोधी टीम को हावी नहीं होने देने वाले पहलू पर हम सुधार करना चाहते थे. हमने ऐसा किया. हमारे लिये अच्छी वापसी करना महत्वपूर्ण था.’’

केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि आज का दिन उनका नहीं था लेकिन वह अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं. मोर्गन ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने जिस तरह का जज्बा दिखाया उस पर मुझे बहुत गर्व है. आज का दिन दुर्भाग्य से हमारा नहीं था. वेंकटेश (अय्यर) इस मंच पर नया है लेकिन उसका भविष्य उज्जवल है. शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने बेजोड़ प्रदर्शन किया. ’’ चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हम कई बार फाइनल में पहुंचे लेकिन अंतिम बाधा पार करना महत्वपूर्ण था. उम्रदराज खिलाड़ियों के चयन को लेकर आलोचना भी हुई लेकिन उन्होंने सही समय पर अच्छा प्रदर्शन किया. युवा खिलाड़ियों का महत्व है लेकिन अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है.’’

मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है- केकेआर के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम

केकेआर के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा, ‘‘हमारा सफर शानदार रहा और मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, लेकिन आज बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम जीती और चेन्नई चैंपियन टीम की तरह खेली. हमने दूसरे चरण में जैसा प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व होना चाहिए.’’ अपनी शानदार 86 रन के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘यह शानदार दिन था. आईपीएल में 100वां मैच था और मेरे लिये खास दिन था. मैं लंबे समय से चेन्नई के साथ हूं और यह समय शानदार रहा. रुतुराज (गायकवाड) प्रतिभाशाली है. उसका भविष्य उज्जवल है.’’

यह भी पढ़ें.

छत्तीसगढ़: जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने लोगों को कुचला, 1 की मौत, 10 घायल

छत्तीसगढ़: जशपुर में गाड़ी से रौंदे जाने की वारदात पर सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', IPL फाउंडर ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था', IPL फाउंडर ललित मोदी का सनसनीखेज दावा
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget