एक्सप्लोरर

CSK vs RCB: स्ट्रेचर से उठते ही मचा दिया हाहाकार, RCB पर भारी पड़ा CSK का घातक गेंदबाज

IPL 2024: बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने आरसीबी के खिलाफ घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 विकेट झटके.

CSK vs RCB IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की. उसके लिए बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 विकेट झटके. सीएसके ने मुस्तफिजुर को मैच के दौरान तब बॉलिंग के लिए बुलाया था, जब आरसीबी के खिलाड़ी लगातार रन बरसा रहे थे. मुस्तफिजुर ने आते ही विकेट ले लिया. वे आईपीएल से पहले चोटिल हो गए थे. उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया था.

दरअसल आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. उसके लिए फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ओपनिंग करने आए. इस दौरान डु प्लेसिस ने मोर्चा खोल दिया और ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी. इसके बाद सीएसके ने मुस्तफिजुर को पांचवां ओवर सौंपा. उन्होंने ओवर की तीसरी ही गेंद पर डु प्लेसिस का विकेट ले लिया. डु प्लेसिस 23 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. मुस्तफिजुर ने इसके बाद रजत पाटीदार को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वे खाता तक नहीं खोल पाए.

मुस्तफिजुर ने कोहली को भी बनाया शिकार -

सीएसके ने पारी का 12वां ओवर फिर से मुस्तफिजुर को दिया. उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली का विकेट ले लिया. कोहली, जडेजा को कैच थमा बैठे. वे 20 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मुस्तफिजुर ने ओवर की चौथी गेंद पर कैमरून ग्रीन का विकेट लिया. ग्रीन 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए.

जब स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर गए मुस्तफिजुर -

मुस्तफिजुर को इस मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वे कुछ दिन पहले चोटिल हो गए थे. मुस्तफिजुर श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 18 मार्च को खेले वनडे मैच का हिस्सा थे. वे इस मैच के दौरान पहली पारी का 48वां ओवर कर रहे थे. इस दौरान उनको दिक्कत महसूस हुई और मैदान पर ही गिर गए. इसके बाद मेडिकल स्टाफ मैदान पर पहुंचा और उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले गया. माना जा रहा था कि वे आईपीएल से बाहर हो जाएंगे. लेकिन मुस्तफिजुर ने शानदार कमबैक किया.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची CSK, RCB का बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget