एक्सप्लोरर

CSK में 10 साल बाद वापस आएगा दिग्गज, धोनी-जडेजा संग IPL 2025 में मचाएगा तबाही

IPL 2025 CSK Retention List: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

Ravichandran Ashwin Return CSK IPL 2025: आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चर्चाओं में थी और अब रिटेंशन लिस्ट आने के बाद भी यह टीम चर्चा में घिर गई है. पहले चर्चा का केंद्र एमएस धोनी थे, लेकिन अब केंद्र रविचंद्रन अश्विन बन गए हैं. बता दें कि चेन्नई ने एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और मथीशा पाथिराना को रिटेन किया है. अब ऑक्शन के लिए सीएसके के पर्स में 55 करोड़ रुपये बचे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स समेत अन्य कई टीमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर दांव खेल सकती हैं. उनके अलावा CSK रविचंद्रन अश्विन को वापस लाने के मूड़ में दिख रही है. अश्विन, जो पहले भी चेन्नई के लिए 8 सीजन खेल चुके हैं. एक तरफ CSK को एक टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज और एक अनुभवी तेज गेंदबाज का स्लॉट भरना है, इसलिए उम्मीद कम है कि वो किसी खिलाड़ी पर 15-20 करोड़ या उससे ऊंची बोली लगाएगी.

टीओआई के मुताबिक कुछ समय पहले अश्विन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बार फिर अपनी पुरानी टीम यानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहते हैं. इस बीच यह भी अपडेट है कि सीएसके फ्रैंचाइजी न्यूजीलैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे पर राइट टू मैच कार्ड खेल सकती है. कॉन्वे अंगूठे की चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे, लेकिन आईपीएल 2023 में उन्होंने 51.69 के औसत से 672 रन ठोक डाले थे.

रविचंद्रन अश्विन की बात करें तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 97 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 90 विकेट हैं. इस टीम के लिए उन्होंने 190 रन भी बनाए हैं. मगर जब 2016-2017 सीजन के लिए सीएसके और राजस्थान रॉयल्स पर बैन लगा, उसके बाद से ही अश्विन चेन्नई के लिए नहीं खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: भारतीय स्पिनर्स पर क्लीन स्वीप रोकने की जिम्मेदारी, सीरीज में चटका चुके हैं 32 विकेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget