एक्सप्लोरर

BCCI की मीटिंग में IPL पर फैसले होने की संभावना कम, घरेलू क्रिकेट को लेकर होगी चर्चा

बीसीसीआई की कोशिश जल्द से जल्द आईपीएल का आयोजन करवाने की है. लेकिन आईसीसी का ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर फैसला नहीं लेना बीसीसीआई की मुश्किल बढ़ा रहा है.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले चार महीने में भारतीय क्रिकेट को भारी नुकसान पहुंचा है. क्रिकेट को दोबारा से पटरी पर लाने की कोशिशों के मद्देनज़र शुक्रवार 17 जुलाई को बीसीसीआई की एपेक्स कमेटी की मीटिंग होगी. इस मीटिंग में भविष्य के दौरों, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मिलने वाली सुविधिओं और कोरोना काल में घरेलू क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है.

बैठक में इसके अलावा 2021 टी 20 विश्व कप और इससे संबंधित कर समस्या, बिहार क्रिकेट, बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती भी मुद्दा होगी. इसके अलावा बीसीसीआई और आईपीएल में डिजिटल सर्विस को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे भी शामिल हैं.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 

" आप एक को दूसरे के ऊपर नहीं रख सकते. जैसा कि आप जानते हैं कि एफटीपी बहुत महत्वपूर्ण है और इस बात की भी चर्चा करना जरूरी है कि कई सीरीज के रद्द होने के बाद कैसे इसे आगे बढ़ाया जाए और इसी के साथ घरेलू क्रिकेट को समान महत्व दिया जाना भी जरूरी है. जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे अध्यक्ष घरेलू खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के बारे में बहुत मुखर हैं और ऐसा ही होना चाहिए. "
-

उन्होंने कहा, 

" अंतर्राष्ट्रीय योजना के हिसाब से तैयारी करने और इसके साथ साथ आगे बढ़ने की जरूरत के अलावा घरेलू ढांचे को भी एक प्रमुख रूप देने की जरूरत है. हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक रास्ता खोजना होगा कि हम सरकार से हरी झंडी मिलते ही घरेलू क्रिकेट को फिर से शुरू कर सकें. आईपीएल इस मामले में महत्वपूर्ण है. हमें लीग के 13वें संस्करण के लिए आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला लेना होगा. "
-

एनसीए की सुविधाएं भी होंगी मुद्दा

एनसीए सुविधाओं की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 

" यह भी चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय होगा क्योंकि हमारे पास एक विशाल भूमि है और हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर तीन विशाल स्टेडियम बना सकते हैं. इसलिए अब तक हुई प्रगति और ऐसे कौन से क्षेत्र हैं जिन पर काम करने की आवश्यकता है, उन पर भी चर्चा की जाएगी जब हम कल बैठक करेंगे. "
-

टी 20 विश्व कप और इससे कर से संबंधित समस्या को लेकर उन्होंने कहा, 

" हम कर छूट के मामले पर चर्चा करेंगे क्योंकि हमारे पास दिसंबर तक का समय है इसलिए कल किसी फैसले की उम्मीद न करें. "
-

बता दें कि ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप पर आईसीसी के फैसला नहीं लेने की वजह से बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन का कार्यक्रम तय नहीं कर पा रही है. ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के रद्द होने की स्थिति में बीसीसीआई सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल का आयोजन करवा सकती है.

ENG Vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला, इंग्लैंड की टीम में हुए चार बदलाव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget