एक्सप्लोरर

'T20 में 157 की रफ्तार मायने नहीं रखती', रवि शास्त्री की उमरान मलिक को बड़ी चेतावनी

Former India Head Coach Ravi Shastri ने उमरान मलिक को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में 156 की रफ्तार का कोई महत्व नहीं है जब तक कि वह गेंद सही जगह पर पहुंचाने में कामयाब नहीं हो जाते.

Ravi Shastri warning to Umran Malik: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज रफ्तार से आईपीएल 2022 में सनसनी फैला दी है. दो दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी. यह आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद थी. इसके साथ ही उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था. लेकिन पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टी20 क्रिकेट में इन रिकॉर्ड्स का कोई महत्व नहीं है जब तक कि वह गेंद सही जगह पर पहुंचाने में कामयाब नहीं हो जाते.

वह जल्द भारत के लिए खेलेंगे
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में रवि शास्त्री ने उमरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह सही क्षेत्रों में गेंद को चैनलाइज करने का प्रबंधन नहीं करते हैं, तो डिलीवरी दोगुनी शक्ति के साथ हिट हो जाएगी. शास्त्री ने कहा "वह बहुत जल्द भारत के लिए खेलेंगे. लेकिन यह सही नहीं है कि गेंद 156 की रफ्तार से बल्ले पर लगेगी और 256 की स्पीड से चली जाएगी। पेस अच्छी चीज है पर आपको यह बात अपने दिमाग में रखनी होगी कि गेंद को सही जगह पर करनी है. 

157 की रफ्तार से फर्क नहीं पड़ता
उन्होंने कहा "यदि आप इसे ठीक नहीं करते हैं इसका नुकसान होगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा पिचें धीमी होंगी और यह अब बल्लेबाजी के अनुकूल हो गई हैं इसलिए इसे सही करना होगा। मैं मीडिया को देख रहा हूं और हर जगह यह कहता हूं 156, 157 - इस फॉर्मेट में कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको इसे सही क्षेत्रों में लाना होगा. अगर वह स्टंप्स पर आक्रमण करता है तो वह कहीं अधिक कंसिस्टेंट होगा. 156, 157 - बहुत अच्छा है लेकिन इसे सही दिशा में निर्देशित करें."

11 पारियों में झटके 15 विकेट
आईपीएल 2022 में उमरान ने 11 पारियों में 20.53 पर 15 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.10 रहा. मलिक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि उस खेल के बाद से वह दो मैचों में आठ ओवरों में 100 रन लुटा चुके हैं. रविवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मलिक ने 2 ओवर में 25 रन लुटाए. इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: 7 हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच सकती है धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए कैसे

SRH vs RCB: डायमंड डक पर आउट हुए केन विलियमसन, फैंस ने कोहली से की तुलना; सामने आए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget