एक्सप्लोरर

IPL 2020: प्वाइंट टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, पहले नंबर पर पहुंची RCB

आईपीएल 2020 के 15वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले आठवें नंबर पर है.

IPL 2020 Point Table: आईपीएल 2020 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में बैंगलोर की यह तीसरी जीत है. इसके साथ ही विराट कोहली की आरसीबी प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई. हालांकि, उसका नेट रन रेट निगेटिव में हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजांह में खेले जा रहे मैच के खत्म होने के बाद प्वाइंट टेबल की तस्वीर एक बार फिर बदल जाएगी.

आरसीबी ने इस सीज़न के अपने चार मुकाबलों में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह वो छह अंको के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. लेकिन उसक नेट रन रेट -0.954 है. वहीं प्वाइंट टेबल में दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद टीमों का नेट रन रेट प्लस में है.

खबर लिखे जाने तक चार प्वाइंट के साथ दिल्ली कैपिटल्स तीसरे और चार ही प्वाइंट के साथ कोलकाता चौथे स्थान पर है. दिल्ली का नेट रन रेट जहां +0.483 है. वहीं कोलकाता का नेट रन रेट +0.117 है. ऐसे में आज खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वो प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी.

सबसे निचले स्थान पर है चेन्नई सुपर किंग्स

इस सीज़न में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही है कि धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले यानी आठवें नंबर पर है. चेन्नई ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है. उसका नेट रन रेट -0.719 है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि चेन्नई प्वाइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर है.

वहीं केएल राहुल की अगुवाई में खेल रही किंग्स इलेवन पंजाब प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर है. पंजाब ने भी अपने चार मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है. हालांकि, उसका नेट रन रेट (+0.521)  बेहतर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget