एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोलकाला के खिलाफ राजस्थान का पलड़ा भारी, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

आईपीएल 2020 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी दिख रहा है. कोलकाता को अगर मैच जीतना है तो उसे बेहतरीन फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया.
राजस्थान ने पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रिकार्ड लक्ष्य को हासिल किया. रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है. उसकी इन सफलताओं में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं.
हरियाणा के आलराउंडर तेवतिया ने किंग्स इलेवन के खिलाफ पिछले मैच में 31 गेंदों पर 53 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था. उनकी इस पारी से रॉयल्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही 224 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया था. तेवतिया ने एक समय 19 गेंदों पर आठ और फिर 23 गेंदों पर 17 रन बनाये थे लेकिन अचानक ही उनके अंदर का आक्रामक बल्लेबाज जाग उठा और उन्होंने तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का नक्शा बदल दिया.

रॉयल्स की पहली दो जीत के नायक केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन रहे. उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जमाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 214.86 है. इससे उन्होंने भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के स्थान के लिये फिर से अपना दावा पेश कर दिया है. कप्तान स्टीव स्मिथ ने भरोसमंद की भूमिका निभायी है. उन्होंने दो अर्धशतक लगाये हैं जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर से टीम को धमाकेदार पारी का इंतजार है.

मुंबई को केएल राहुल से खतरा, शेन बांड ने बनाई पंजाब के कप्तान के खिलाफ विशेष रणनीति

 ऐसी स्थिति में अगर केकेआर को रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो उसके सबसे बड़े स्टार आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. मोर्गन और रसेल को अभी तक कम मौके मिले हैं क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में पांचवें और छठे नंबर पर उतारा गया. केकेआर का टीम प्रबंधन इस मैच में उन्हें ऊपरी क्रम में उतार सकता है विशेषकर कैरेबियाई क्रिकेटर को जिन्होंने पिछले सत्र में 204.81 के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाये थे.
केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियन्स से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की गलतियों का फायदा उठाकर अच्छी वापसी की. प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और मोर्गन की तूफानी पारी से केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर दिया था. लेकिन रॉयल्स की बल्लेबाजी को देखते हुए कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है.
इसके अलावा सत्र के दोनों सुपर ओवर दुबई में खेले गये हैं. यह स्थान दोनों टीमों के लिये नया है क्योंकि वे इस सत्र में यहां अपना पहला मैच खेलेंगी. रिकार्ड के लिये बता दें कि अब तक यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सभी पांचों मैच जीते हैं.

कोलकाता नाइटराडइर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयॉन मोर्गन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, शिवम मावी और पैट कमिन्स. राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रॉबिन उथत्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget