एक्सप्लोरर

आईपीएल 2020: कोलकाता पर चेन्नई की जीत से इन टीमों को मिला फायदा, बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण

पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता हुआ आसान हैदराबाद को अब जीत के साथ दुआ की ज़रुरत

गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के परिणाम से समीकरण बदल गया है. इस मैच में चेन्नई ने कोलकाता पर आखिरी बॉल पर जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स सहित चार अन्य टीमों को भी इस जीत का फायदा मिला है. आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है लेकिन चेन्नई को कल मिली जीत का फायदा मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को भी मिला है.

प्लेऑफ में पहुंचा मुंबई 

 कोलकाता पर चेन्नई की जीत का सीधा फायदा मुंबई इंडियंस को मिला है. मुंबई इंडियंस आईपीएल सीजन 13 में प्लेऑफ में जगह पाने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले बुधवार को मुंबई ने बैंगलोर पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी.

पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता हुआ आसान 

चेन्नई की जीत के बाद पंजाब ने राहत की सांस ली है. इस समय पंजाब 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. यदि कल कोलकाता की टीम जीतती तो पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती. अब पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे. यदि पंजाब अपना एक मैच भी बड़े अंतर से जीतता है तो वो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगा.

हैदराबाद को अब जीत के साथ दुआ की ज़रुरत 

हैदराबाद की टीम को अब अपने दोनों मैचों में बेहतर रनरेट के साथ जीत दर्ज करने की ज़रुरत है. यदि टीम ऐसा कर लेती है तो उसे इंतज़ार करना होगा कि किंग्स इलेवन पंजाब अपने बाकी के दोनों मैचों में से एक में हार और एक में जीत दर्ज करे. साथ ही केकेआर भी अपना एक मैच हारे और एक में कम रनों से जीत दर्ज करे. ऐसे में उनके 14 अंक हो जाएंगे और फिर नेट रनरेट के हिसाब से प्लेऑफ में प्रवेश कर सकते हैं.

जीत की दहलीज़ पर बैंगलोर

चेन्नई को मिली जीत का फायदा बैंगलोर को भी मिली है. अब बैंगलोर को ज़रुरत है कि वे अपने बाकी के मैच में जीत दर्ज करे और आसानी से प्लेऑफ में प्रवेश कर जाए. अगर वे दोनों मैच हार जाएं तब भी इस रेस में बनी रहेंगी. हालांकि, तब प्लेऑफ का समीकरण अंक के साथ-साथ नेट रनरेट भी तय करेगा और कम से कम बैंगलोर और दिल्ली ऐसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहेंगी.

प्लेऑफ के लिए राजस्थान की राह कठिन  

चेन्नई की जीत से राजस्थान की टीम को भी फायदा मिला है. लेकिन टीम को अब बाकि के मैचों में बेहतर रनरेट के साथ जीत दर्ज करने की जरूरत है. साथ ही उन्हें ये भी उम्मीद करनी होगी कि केकेआर भी अपना एक मैच हारे और एक में कम रनों से जीत दर्ज करे. ऐसे में उनके 14 अंक हो जाएंगे और फिर नेट रनरेट के हिसाब से प्लेऑफ में प्रवेश कर सकते हैं. इस समय राजस्थान 10 अंकों के साथ 7वे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें :-

आईपीएल 2020: रवींद्र जडेजा की धमाकेदार बल्लेबाजी पर साक्षी धोनी ने दी दिया ऐसा रिएक्शन कि.. देखें तस्वीर

CSK vs KKR: कोलकाता के खिलाफ जीत दिलाने के बाद रविंद्र जडेजा ने बताया आखिरी गेंद पर क्या था उनका प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget