एक्सप्लोरर

IPL 2020: ब्रेट ली ने इस टीम को बताया खिताब जीतने का प्रबल दावेदार, बताई ये बड़ी वजह

ब्रेट ली का मानना है कि आईपीएल के आगामी सीजन में जसप्रीत बुमराह मुंबई को लसिथ मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे. बता दें कि मलिंगा ने निजी कारणों से इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया है.

नई दिल्ली: IPL के 13वें सीजन का आगाज शनिवार यानी 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगा. दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं. इस बीच आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का बड़ा बयान सामने आया है. ब्रेट ली का मानना है कि आईपीएल के आगामी सीजन में जसप्रीत बुमराह मुंबई को लसिथ मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे. बता दें कि मलिंगा ने निजी कारणों से इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया है. ली मानते हैं कि बुमराह नई और पुरानी गेंद के साथ चमत्कार कर सकते हैं और यही कारण है कि वह मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे.

एक टीवी कार्यक्रम में ब्रेट ली ने कहा, "जब से बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में आए हैं, तब से मैं उनका फैन हूं. उनका एक्शन अलग है और इसी कारण वह गेंद को दोनों तरफ से स्विंग करा सकते हैं. वह नई और पुरानी गेंद के साथ असरदार हैं और निश्चित तौर पर वह डेथ ओवर्स में मुम्बई इंडियंस को मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे."

ली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के इस साल लीग जीतने के आसार हैं क्योंकि इस टीम में काफी संतुलन है. उन्होंने कहा, "मैंने इस साल विजेता के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स को चुना है. इस टीम में संतुलन है और सबसे बड़ी बत यह है कि इस टीम का स्पिन अटैक काफी अच्छा है, जो यूएई में काफी असरदार साबित होगा."

मुम्बई इंडियंस को अपना पहला मैच शनिवार को ही चेन्नई के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेलना है. कोविड-19 के कारण इस बार IPL का आयोजन यूएई में हो रहा है. मुंबई की टीम जहां 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, वहीं चेन्नई की टीम 3 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है.

ये भी पढ़ें:

IPL 2020 MI vs CSK: ऐसी हो सकती है मुंबई और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी
'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget