एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12 : नहीं चल पाया पांड्या के 91 रनों का जादू, कोलकाता ने दर्ज की 100वीं जीत, प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें कायम

पोलार्ड के आउट होने के बाद हार्दिक ने एक छोर संभाले रखा और इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 17 गेंदों पर ही 52 रन बना डाले, जोकि इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है.

कोलकाता: आंद्रे रसेल (नाबाद 80 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में मुंबई इंडियंस को 34 रनों से हराकर लीग में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है.

कोलकाता की 100वीं जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल इतिहास में यह 100वीं जीत है. वहीं, मुंबई के खिलाफ कोलकाता की यह चार साल बाद पहली जीत है. दो बार की चैंपियन कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 232 रन का स्कोर बनाया और फिर मुंबई को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 198 रनों पर रोक दिया. कोलकाता की 12 मैचों में यह पांचवीं जीत है. टीम के अब 10 अंक हो गए हैं वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं. कोलकाता को इस सीजन में लगातार छह मैच हारने के बाद यह पहली जीत मिली है.

मुंबई की 12 मैचों में पांचवीं हार

वहीं, मुंबई को 12 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है. टीम 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. कोलकाता से मिले 233 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 8.2 ओवरों में 58 रनों के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए. इन चार विकेटों में क्विंटन डी कॉक (0), कप्तान रोहित शर्मा (12), इविन लुइस (15) और सुर्यकुमार यादव (26) के विकेट शामिल हैं.

इसके बाद केरोन पोलार्ड (20) और हार्दिक पांड्या (91) ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर मुंबई को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की. पोलार्ड टीम के 121 के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 21 गेंदों पर दो चौके लगाए.

हार्दिक ने जड़ा इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

पोलार्ड के आउट होने के बाद हार्दिक ने एक छोर संभाले रखा और इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 17 गेंदों पर ही 52 रन बना डाले, जोकि इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. हार्दिक ने अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या (24) के साथ छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़े. हार्दिक तूफानी पारी के सहारे तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे तभी हैरी गुर्ने ने उन्हें आंद्रे रसेल के हाथों कैच कराकर कोलकाता की जीत लगभग पक्की कर दी.

हार्दिक ने मात्र 34 गेंदों पर ही छह चौके और नौ छक्के लगाए. मुंबई को अंतिम दो ओवरों में जीत के लिए 48 रन बनाने थे लेकिन टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट पर 198 रन ही बना सकी. मेजबान कोलकाता की ओर से रसेल, सुनील नरेन और गुर्ने ने दो-दो जबकि पीयूष चावला ने एक विकेट लिए.  चावला के आईपीएल में 150 विकेट भी पूरे हो गए हैं और वह ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले, कोलकाता ने विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (नाबाद 80), शुभमन गिल (76) और क्रिस लिन (54) के अर्धशतकों की मदद से दो विकेट पर 232 रन का विशाल स्कोर बनाया.

दो बार की चैंपियन कोलकाता का आईपीएल में यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. वहीं, आईपीएल के इस सीजन का यह सर्वोच्च स्कोर है. रसेल की ताबड़तोड़ पारी के दम पर कोलकाता ने अंतिम तीन ओवरों में 55 रन बटोर लिए.

टॉस हारकर कोलकाता ने चुनी थी पहले बल्लेबाजी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को गिल और लिन ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवरों में 96 रन की शानदार साझेदारी कर बेहतरीन शुरूआत दी. लिन, राहुल चाहर की गेंद पर इविन लुइस के हाथों लपके गए. उन्होंने 29 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए. लिन के आउट होने के बाद गिल ने रसेल के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े. गिल ने 45 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए. गिल का सीजन का यह दूसरा अर्धशतक है.  इसके बाद रसेल ने कप्तान दिनेश कार्तिक (नाबाद 15 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन की अविजित साझेदारी कर कोलकाता को इस सीजन के सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचा दिया.

रसेल ने अपने आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 40 गेंदों की पारी में छह चौके और आठ छक्के उड़ाए. रसेल का सीजन का यह सर्वोच्च स्कोर है. उन्होंने इसके साथ ही इस सीजन में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए. कार्तिक ने सात गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. मुंबई की ओर से राहुल चाहर और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी ने संजू सैमसन को दिया सम्मान, CSK के रियूनियन इवेंट में लगा दिग्गजों का जमावड़ा
एमएस धोनी ने संजू सैमसन को दिया सम्मान, CSK के रियूनियन इवेंट में लगा दिग्गजों का जमावड़ा
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू
ईशान किशन कप्तान, हेड-अभिषेक करेंगे ओपन, IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है SRH की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन कप्तान, हेड-अभिषेक करेंगे ओपन, IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है SRH की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश
Dhurandhar: The Revenge | Omar Haider को 1000 Cr होने पर Sanjay Dutt ने क्या बोला?
Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
सम्राट चौधरी या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
सम्राट या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
Embed widget