एक्सप्लोरर

Indonesia सरकार ने फुटबॉल स्टेडियम भगदड़ मामले में अपराधियों को सजा देने का दिया आदेश , 170 लोगों की गई थी जान

इंडोनेशिया सरकार ने फुटबॉल स्टेडियम में मची भगदड़ को लेकर बड़ा फैसला किया है. सरकार ने पुलिस से कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को पकड़कर दंडित करें.

Indonesia Government: इंडोनेशिया सरकार ने फुटबॉल स्टेडियम में मची भगदड़ को लेकर बड़ा फैसला किया है. यहां की सराकर ने स्टेडियम में मची भगदड़ के जिम्मेदार लोगों को पुलिस से पहचानने और उन्हें दंडित करने को कहा है. इंडोनेशिया के स्टेडियम में हुए इस हादसे में 170 लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे को फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ी आपदाओं में से एक भी बताया गया.

इंडोनेशिया के मुख्य सुरक्षा मंत्री महफूद एमडी ने बताया कि हमने राष्ट्रीय पुलिस से अगले कुछ दिनों में इस घटना के अपराधियों को ढूंढने के लिए कहा जिन्होंने यह अपराध किया है. उन्होंने कहा कि हमने उनसे यह खुलासा करने के लिए कहा कि अपराधों को किसने अंजाम दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

 कैसे शुरू हुआ था विवाद
ये फुटबॉल मैच इंडोनेशिया के मलंग शहर के एक बड़े स्टेडियम में Arema FC और Persebaya क्लब के बीच खेला जा रहा था. पूरा स्टेडियम दोनों ही टीमों के समर्थकों से खचाखच भरा था, लेकिन तभी एक टीम हार गई और इसे लेकर दोनों ही टीमों के फैंस के बीच झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते ये झगड़ा पूरे स्टेडियम में फैल गया और लोग एक दूसरे से भिड़ गए. हालात ये थे कि वहां मौजूद सुरक्षाबलों को किसी तरह अपनी जान बचानी पड़ी. दंगा बढ़ता देख इंडोनेशिया की नेशनल आर्म्ड फोर्सेस को मौके पर बुलाया गया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. किसी तरह सेना के जवानों ने दंगा कर रही भीड़ को स्टेडियम से बाहर निकाला. स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद भी जमकर हिंसा हुई. 

इंडोनेशिया में हुए इस हादसे को दुनिया में अब तक हुए सबसे बड़े स्टेडियम हादसों में से एक कहा जा रहा है. इस घटना के दौरान आगजनी भी की गई. अरेमा एफसी फैंस ने स्टेडियम के बाहर खड़े पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया. हादसे में स्टेडियम के अंदर मौके पर ही 34 लोगों की मौत हो गई. बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई. हिंसा के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया. इस पूरे हादसे में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने इस हादसे के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच पूरी होने तक BRI लीग के सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

IND Vs SA: तीसरे टी20 मुकाबले से केएल राहुल को दिया गया आराम, ऋषभ पंत संभालेंगे ओपनिंग का जिम्मा

T20 World Cup 2022: मोईन अली ने भारत और ऑस्ट्रेलिया को बताया मजबूत दावेदार, इंग्लैंड के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget