एक्सप्लोरर

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चार दिन के टेस्ट मैच के आइडिया को नकारा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ICC के चार दिन के टेस्ट मैच कराने प्रपोजल के पक्ष में नहीं हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) से पहले आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन, ग्लैन मैक्ग्रा, नाथन लॉयन, दक्षिण अफ्रीका के वार्नोन फिलेंडर भी इसकी खिलाफत कर चुके हैं.

गुवाहाटी: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी के चार दिन के टेस्ट मैच के पक्ष में नहीं हैं. उनना मानना है कि यह खेल के सबसे शुद्ध प्रारूप के साथ न्याय नहीं होगा. कोहली के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए डे-नाइट टेस्ट बहुत है क्योंकि इसके माध्यम से टेस्ट क्रिकेट का व्यापक बाजारीकरण किया जा सकता है.

कोहली ने भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "मेरे हिसाब से इसमें बदलाव नहीं होने चाहिए. जैसा मैंने कहा टेस्ट क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए डे-नाइट टेस्ट लाया गया है, इससे उत्साह पैदा होता है, लेकिन इससे ज्यादा इससे छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. मुझे नहीं लगता कि ऐसा किया जाना चाहिए."

उन्होंने कहा, "आप टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट का बदलाव कर सकते हो. इसका चलन शुरू हो चुका है. किसी और बात पर ध्यान केंद्रित करने की जगह सिर्फ डे-नाइट टेस्ट पर ही फोकस किया जाए तो इस फॉर्मेट में काफी आकर्षण आ सकता है."

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 से चार दिन के टेस्ट मैच कराने को लेकर विचार कर रही है. आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन सहित कई खिलाड़ी इसकी आलोचना कर चुके हैं. अब कोहली भी इसमें शामिल हो गए हैं. कोहली ने कहा कि अगर पांच दिन के टेस्ट को चार दिन का कर दिया जाता है तो वो दिन भी आ जाएगा जब तीन दिन के टेस्ट की बात की जाने लगेगी.

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "आप फिर सिर्फ आंकड़ों और नंबर की बातें कर रहे हैं. मुझे लगता है कि मंशा सही नहीं होगी क्योंकि इसके बाद आप तीन दिन के टेस्ट मैच की बात कहने लगोगे. आप कहां खत्म करोगे? इसके बाद आप टेस्ट क्रिकेट को खत्म करने की बात करेंगे."

उन्होंने कहा, "मैं इसके पक्ष में नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि यह खेल के सबसे शुद्ध प्रारूप के लिए सही होगा." कोहली से पहले आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन, ग्लैन मैक्ग्रा, नाथन लॉयन, दक्षिण अफ्रीका के वार्नोन फिलेंडर भी इसकी खिलाफत कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

India vs Sri Lanka 1st T20I: जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत बनाम श्रीलंका पहले टी-20 मुकाबले का लाइव प्रसारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget