एक्सप्लोरर

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए असम सरकार ने की हिमा दास के नाम की सिफारिश

धर्मकांत ने कहा कि हिमा दास और बोरगोहेन, दोनों असम के लिए गर्व की बात है. अगर केंद्र सरकार राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो यह असम सरकार और असम के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात होगी.

असम सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए शीर्ष फर्राटा धाविका हिमा दास और अर्जुन अवॉर्ड के लिए महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन के नाम की सिफारिश की है. एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

असम के खेल एवं युवा मामलों के निदेशक धर्मकांत मिली ने कहा कि राज्य के खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने खेल मंत्रालय को अनुशंसा पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हिमा के नाम की सिफारिश की है.

कांत ने कहा, "खेल सचिव ने साथ ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए बोरगोहेन के नाम की सिफारिश की है. दास और बोरगोहेन, दोनों असम के लिए गर्व की बात है. अगर केंद्र सरकार राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो यह असम सरकार और असम के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात होगी."

20 साल की हिमा, इस साल खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित होने वाली सबसे युवा खिलाड़ी है. हिमा के अलावा भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर रोहित शर्मा का नामांकन भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए किया गया है.

हिमा ने 2018 में अंडर 20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था. हिमा 2018 में पहले ही अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget