एक्सप्लोरर

2nd T20 INDvsSL: एक और सीरीज़ जीत के साथ साल खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया

पहले मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीतते हुए सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी.

इंदौर: पहले मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीतते हुए सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी. अगर भारतीय टीम आज मुकाबला जीत जाती है तो ये साल 2017 में आखिरी सीरीज़ में उसकी एक और जीत होगी. पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से मात दी थी जो उसकी टी-20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. एक बार फिर वह अपने इसी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगी. रोहित ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली वनडे सीरीज में श्रीलंका को मात दी थी. टी-20 की अपनी पहली सीरीज में भी उनकी नजरों में यही ख्वाब होगा. पहले मैच में हालांकि रोहित का बल्ला नहीं चला था, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं अंत में महेंद्र सिंह धोनी और युवा बल्लेबाज मनीष पांडे ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया था. गेंदबाजी में श्रीलंकाई टीम एक बार फिर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गई थी. एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार इन्हीं दोनों पर होगा. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर काफी दारोमदार होगा. वहीं श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है. अगर वह इस मैच को हार जाती है तो सीरीज से हाथ धो बैठेगी. इस लिहाज से इस मैच में उसे हर हाल में जीत की जरूरत होगी. जीत की जिम्मेदारी उपुल थरंगा और एंजेलो मैथ्यूज के कंधों पर होगी. टीम में इन दोनों से अनुभवी और कोई नहीं है. गेंदबाजी में मैथ्यूज के अलावा सुरंगा लकमल भारत के लिए थोड़ी परेशानी बन सकते हैं. टीम भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्ड़ा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट. श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget