एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड के दिग्गज के इस बयान से चकनाचूर हो जाएगा इंग्लैंड का मनोबल, कहा- 'भारत है जीत का दावेदार'

भारत जीत से महज 4 विकेट दूर है और वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए. इंग्लैंड के दिग्गज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है की पिच में गेंदबाजों के लिए अब भी मदद है और भारत जीत का असली दावेदार है.

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी पांचवां टेस्ट अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है. एक तरफ टीम इंडिया जीत से सिर्फ चार विकेट दूर है, तो दूसरी ओर इंग्लैंड को जीत के लिए महज 35 रन की जरूरत है, लेकिन जिस तरह इंग्लैंड की पारी फिलहाल Tail-End तक पहुंच गई है, वहां से अब उसकी जीत की उम्मीदें काफी कमजोर दिख रही हैं. यही कारण है कि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी अब भारत को मैच का फेवरेट मान रहे हैं.

भारत के गेंदबाजों ने कराई जोरदार वापसी

भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया था. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 339 रन पहुंच गया है. यानी अब उन्हें जीत के लिए सिर्फ 35 रन और चाहिए. फिलहाल इस समय क्रीज पर जेमी स्मिथ और गेंदबाज जेमी ओवर्टन मौजूद हैं. टीम के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स चोट के चलते पहले ही दिन से मैदान से बाहर चले गए थे. उसके बाद से वोक्स ने अब तक ना तो बॉलिंग की है और ना ही बल्लेबाजी करने आए हैं. ऐसे में इंग्लैंड की Tail क्रीज पर आ चुकी है और भारत की जीत की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत को बताया फेवरेट

मैच को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी  स्टुअर्ट ब्रॉड ने JioCinema के पोस्ट मैच शो में बातचीत के दौरान भारत को फेवर किया है. उनका मानना है की फिलहाल जीत भारत के पक्ष में दिख रही है. उन्होंने कहा,  “मैं अब भी भारत को फेवरेट मानता हूं. मुझे लगता है कि ओवल की पिच में अभी भी भारतीय गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है. सिराज ने सुबह शानदार स्पेल डाला था और उनकी गेंदबाज के दौरान वॉबली सीम मूवमेंट साफ नजर आ रहा था. मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की बॉलिंग भी शानदार रही है.”

स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत के लिए हैरी ब्रूक के विकेट को सबसे अहम बताया. हैरी 111 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. उनकी विकेट गिरने के बाद से इंग्लैंड मुश्किलों में घिर गई है. उन्होंने कहा,  “ब्रूक ही वो बल्लेबाज था जो भारत से ये मैच छीन सकता था, लेकिन जैसे ही वो आउट हुए, इंग्लैंड की मुश्किलें फिर से शुरू हो गईं.”

स्कोरकार्ड – मैच की स्थिति

भारत पहली पारी- 224 रन

इंग्लैंड पहली पारी- 247 रन

भारत दूसरी पारी- 396 रन

इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए- 6 विकेट पर 339 रन (आखिरी दिन बाकी)

भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को साफ कर दिया है.

वोक्स की चोट बनी चिंता का कारण

स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्रिस वोक्स की फिटनेस को लेकर भी बात की, उन्होंने कहा, “क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करने तभी उतरेंगे जब मैच बहुत-बहुत नजदीक होगा या फसा हुआ होगा. उनके बिना इंग्लैंड की Tail पूरी तरह से दबाव में आ चुकी है.”

नजरें अंतिम दिन पर

अब सबकी निगाहें आखिरी दिन के पहले सेशन पर टिकी हैं, जहां भारत को दो से तीन विकेट चाहिए और इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन, लेकिन हालात और पिच की स्थिति को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget