एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: भारतीय खिलाड़ियों को पैट कमिंस ने दी चेतावनी, ऐसे करेंगे बेहद परेशान

IND Vs AUS: मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस आराम के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. कमिंस ने पहले ही भारतीय बल्लेबाजों को चेताया है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में सबकी नज़रें मौजूदा समय के दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और पैट कमिंस की टक्कर पर होंगी. कमिंस ने पहले ही टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि कुछ अतिरिक्त समय दोनों ही टीमों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना देगा.

कमिंस ने कहा है कि भारत के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीमित ओवरों की सीरीज में उनकी टीम जरूरत से ज्यादा दोस्ताना नहीं थी बल्कि वह काफी प्रतिस्पर्धी थी. कमिंस ने कहा, "मुझे लगता है कि जहां तक छींटाकशी की बात है तो यह दोस्ताना रहा है. आपने काफी सारी मुस्कानें देखी होंगी. लेकिन वहां कई सारे तेज गेंदबाज हैं, कई सारे बल्लेबाज हैं जो मैच खेलेंगे.''

कमिंस ने आगे कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि मैच में हम जरूरत से ज्यादा दोस्ताना रहेंगे. यह काफी प्रतिस्पर्धी और मुश्किल रहेगा. मैं इस बात से हैरान नहीं होऊंगा कि अगर हम कुछ ज्यादा देर तक मैदान पर रहते हैं तो हम ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे. हालांकि आप जिस तरह से खेलते हो वह बताता है कि हम इंसान के तौर पर कैसे हैं और इसलिए आस्ट्रेलियाई टीम काफी रिलेक्स है. हम हंसना पसंद करते हैं."

मजबूत है ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक

आस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी पूरी पेस बैट्री उतारेगी जिसमें मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और जेम्स पैटिनसन हैं. इनके अलावा मिसेल नासेर ने अभ्यास मैच में अच्छा किया है और सीन एबॉट भी अच्छा कर रहे हैं जिससे टीम को मदद मिली है.

कमिंस ने कहा, "यह काफी अच्छी बात है. स्टार्क, पैटिनसन, हेजलवुड, कमिंस एक अच्छा समूह हैं. मैं इसमें नासेर को भी शामिल करूंगा. एबॉट भी टीम मे आए हैं. हम सभी लगभग समान ही उम्र के हैं. बीते 10 साल में हमारा करियर लगभग एक जैसा रहा है."

टेस्ट सीरीज के मद्देनज़र ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो वनडे के बाद ही कमिंस को आराम देने का फैसला किया था. 17 दिसंबर को पहले टेस्ट में कमिंस दोबारा से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं.

IND Vs AUS: रोहित शर्मा उड़ान भरने के लिए तैयार, इस दिन लेंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget