एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: चोटिल उमेश यादव की जगह नटराजन टेस्ट टीम में शामिल, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

उमेश को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी. वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे.

मेलबर्न: तेज गेंदबाज उमेश यादव के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले आखिरी के दो टेस्ट मैचों के लिए टी.नटराजन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. बीसीसीआई ने साथ ही बताया है कि एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल हुए मोहम्मद शमी के स्थान पर शार्दूल ठाकुर को टीम में जोड़ा गया है.

उमेश को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी. वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे.

बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "उमेश यादव को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बाई पिंडली में चोट लगी थी. उनका बाद में स्कैन किया गया था. बाकी के दो मैचों के लिए तेज गेंदबाज पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएंगे और इसलिए वह सीरीज से बाहर हो गए हैं."

बयान में कहा गया है, "अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति ने यादव की जगह टी.नटराजन को टीम में शामिल किया है. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले शार्दूल ठाकुर को भी टीम में मोहम्मद शमी की जगह शामिल किया गया था. शमी और यादव चोट से उबरने के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का रूख करेंगे." ठाकुर और नटराजन नेट गेंदबाज के दौर पर आस्ट्रेलिया गए थे.

बता दें कि आईपीएल 2020 में शानदार गेंदबाजी से टी नटराजन ने सभी को प्रभावित किया. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये टीम में चुना गया. जहां उन्होंने वनडे औऱ टी-20 में डेब्यू किया औऱ काफी अच्छी बॉलिंग की. नटराजन को तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो वह अपनी पहली टेस्ट कैप हासिल करेंगे.

नटराजन के संघर्ष की कहानी नटराजन के पिता दिहाड़ी मजदूरी किया करते थे, वहीं, उनकी मां एक छोटी सी दुकान चलाया करती थीं. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. यॉर्कर किंग के नाम से फेमस नटराजन ने अपने करियर के शुरुआती वक्त में केवल टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला. 2017 की IPL की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने नटराजन को 3 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget