एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया इस गलती की वजह से मिली तीसरे टी-20 में हार

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ 2-1 से जीती. अब 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें आमने सामने होंगी.

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारतीय टीम के डीआरएस लेने में देरी के कारण जीवनदान हासिल करने के बाद 30 महत्वपूर्ण रन बनाये जो आखिर में निर्णायक साबित हुए और कप्तान विराट कोहली ने इस तरह की गलती को अस्वीकार्य करार दिया. ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में नटराजन की गेंद वेड के पैड पर लगी थी. अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया. भारतीय टीम ने कुछ देर चर्चा के बाद अपील करने का फैसला किया और अंपायर ने DRS का संकेत दिया.

कोहली ने डीआरएस लेने का फैसला उस समय किया जब 15 सेकंड का समय सीमा बीत चुका था. और इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले दिखाना शुरू हो गया था. अब चूंकि कोहली ने समय से डीआरएस रिव्यू नहीं लिया था इसलिए कोहली का अनुरोध माना नहीं गया था. हालांकि वेड ने तुरंत ही इस पर आपत्ति जतायी क्योंकि DRS लेने के लिये तय 15 सेकेंड का समय समाप्त हो चुका था.

इसके बाद डीआरएस लेने का फैसला पलट दिया गया. कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''वह सीधी गेंद थी और साफ एलबीडब्ल्यू था लेकिन हम तब भी चर्चा करते रहे कि क्या गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी और फिर रिव्यू का फैसला किया लेकिन अंपायर ने कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता है.''

Ind vs Aus: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया इस गलती की वजह से मिली तीसरे टी-20 में हार

उन्होंने कहा, ''प्रबंधन के तौर पर हमारा मानना है कि इस तरह की गलतियां (देर से फैसला करना) शीर्ष स्तर पर नहीं की जा सकती हैं. किसी महत्वपूर्ण मैच में ऐसा करना महंगा पड़ सकता है.''

टीवी रीप्ले से पता चला कि एलबीडब्ल्यू का फैसला भारत के पक्ष में जाता. भारत को यह बात अखर रही है कि ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से मैच जीता जबकि वेड ने उस जीवनदान के बाद अपने स्कोर में 30 रन और जोड़े थे.

Ind vs Aus: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया इस गलती की वजह से मिली तीसरे टी-20 में हार

बता दें कि तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीता और बॉलिंग का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. 187 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाई. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 12 रनों से जीत लिया. हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Spain Highlights: फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget