एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पड़ेगी धोनी की जरूरत, अनुभव का होगा फायदा: बनर्जी

धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का अभी भी मानना है कि चाहे आईपीएल हो या न हो लेकिन टीम इंडिया में धोनी जरूर खेलेंगे क्योंकि अंत में टीम को अनुभव की जरूरी पड़ेगी जो सिर्फ धोनी के पास है.

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह ने धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद आज तक किसी भी क्रिकेट मैच में वापसी नहीं कर पाए हैं. ऐसे में अब उनकी वापसी के संकेत आईपीएल में दिख रहे थे तो कोरोना ने इसको भी खत्म कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2020 में अगर टीम इंडिया में धोनी को खेलना है तो उनके लिए आईपीएल बेहद जरूरी है लेकिन अब ये टूर्नामेंट कैंसिल ही माना जा रहा है. ऐसे में धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. धोनी के जितने भी करीबी कोच और दोस्त हैं उन्हें अभी भी भरोसा है कि ये पूर्व कप्तान एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी करेगा. बनर्जी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए, अगर आईपीएल कोरोनावायरस के कारण हो नहीं पाता है तो भी. बनर्जी ने कहा, "विश्व कप में आपको अनुभव चाहिए होता है. ऋषभ पंत अभी सीख रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि राहुल विश्व कप में एक विकेटकीपर के तौर पर सही रहेंगे, वो भी तब जब धोनी चयन के लिए उपलब्ध हों." बनर्जी ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि धोनी अपने साथ क्या ला सकते हैं. गेंदबाज इसके बारे में हर बार बोलते रहते हैं. वह आईपीएल के लिए तैयार थे और वो वनडे विश्वकप के बाद से नहीं खेले हैं लेकिन मैंने उनसे बात की थी और उन्हें चेन्नई में अभ्यास करते हुए देखा था. उन्हें देखकर कभी नहीं लगा कि वह खेल से दूर थे." बनर्जी से जब पूछा गया कि धोनी जब रांची से चेन्नई के लिए जा रहे थे तब उन्हें धोनी को देखकर क्या लगा? इस पर कोच ने कहा, "हमेशा की तरह शांत. वह ज्यादा कुछ बताते नहीं है लेकिन मैंने उन्हें कभी चिंता करते हुए नहीं देखा. वह हमेशा हंसते रहते हैं." सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में कहा था कि धोनी के लिए वापसी करना मुश्किल होगा. बनर्जी ने कहा, "भारतीय टीम को विकेट के पीछे उनकी जरूरत है,वह मूल्यवान हैं. मध्य क्रम में वो अभी भी पारी को संभाल सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
मैच फिक्सिंग से खेल जगत फिर हुआ शर्मसार, खिलाड़ी 2050 तक के लिए बैन
मैच फिक्सिंग से खेल जगत फिर हुआ शर्मसार, खिलाड़ी 2050 तक के लिए बैन
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget