एक्सप्लोरर

केविन पीटरसन को दोबारा इंग्लैंड की टीम के लिए नहीं खेलना चाहिए था: पूर्व कप्तान माइकल वॉन

वॉन ने कहा कि साल 2012 के मैसेज विवाद के बाद टीम के लिए सबकुछ बदल गया था. स्ट्रास और पीटरसन के बीच विवाद का असर पूरी टीम पर पड़ा था जो आज तक है. ऐसे में पीटरसन को दोबारा टीम के लिए नहीं खेलना चाहिए था.

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को सबसे सफल कप्तानों की सूची में गिना जाता है. लेकिन अब वॉन ने अपनी ही टीम के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन के लिए चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है साल 2012 के टेक्स्ट गेट विवाद के बाद उन्हें दोबारा इंग्लैंड की टीम के लिए नहीं खेलना चाहिए था. पीटरसन पर आरोप लगे थे कि वो अपने ही कप्तान एंड्र्यू स्ट्रास के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ियों को मैसेज भेजा करते थे.

पीटरसन को साल 2012 के लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया था. ये मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जा रहा था. ऐसे में इस दौरान ही ये खुलासा हुआ था कि वो अपने ही कप्तान के खिलाफ उस दौरान दक्षिण अफ्रीका टीम के कोच एंडी फ्लॉवर को मैसेज भेज रहे थे. ऐसे में स्ट्रास और पीटरसन के बीच एक नए विवाद ने जन्म लिया था.

वॉन ने कहा कि इस विवाद का असर इंग्लैंड क्रिकेट पर काफी ज्यादा पड़ा था और मुझे लगता है कि अभी तक भी कुछ खिलाड़ियों पर इसका असर है. हालांकि कई ऐसे हैं जो इस विवाद से बाहर आ चुके हैं.

उन्होंने कहा, 'मैंने कभी भी इस मामले में 100 फीसदी सफाई देते हुए किसी को नहीं देखा, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया था तो मैं तब भी कह चुका हूं फिर कहता हूं कि पीटरसन को इसके बाद इंग्लैंड की ओर से कोई मैच नहीं खेलना चाहिए था. यह इंग्लैंड का खिलाड़ी हो या किसी और टीम का अगर कोई ऐसा करता है तो मुझे नहीं लगता कि उसे उस टीम के लिए कोई मैच खेलना चाहिए.'

पीटरसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लार्ड्स टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया लेकिन उन्होंने 2012 के भारतीय दौरे के लिये टीम में वापसी की. उन्होंने इस प्रकरण के बाद 2014 में संन्यास लेने से पहले 16 और टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने कुल 104 टेस्ट मैचों में 8181 रन बनाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा

वीडियोज

संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget