एक्सप्लोरर

ग्रीम स्वान ने इंग्लैंड को दिया जीत का मंत्र, लीच को बताया सीरीज का सबसे अहम गेंदबाज

ग्रीम स्वान इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के सबसे कामयाब स्पिनर्स में से एक रहे हैं. स्वान ने बताया है कि कैसे लीच इंडिया के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं.

इंग्लैंड और इंडिया के बीच पांच फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान ने टीम को जीत का मंत्र दिया है. स्वान का कहना है कि भारत के खिलाफ सीरीज में स्पिनरों को धैर्य रखकर गेंदबाजी करनी होगी. स्वान का मानना है कि भारत के खिलाफ सीरीज में जैक लीच काफी अहम साबित हो सकते हैं.

लीच और डॉम बेस की स्पिन जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभायी थी. इन दोनों खिलाड़ियों को गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्हें विकेट नहीं मिला.

लीच को अहम गेंदबाज

स्वान ने अपने 255 टेस्ट विकेटों में से 60 विकेट भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में लिये हैं और वह जानते हैं कि उपमहाद्वीप में सफल होने के लिये क्या जरूरी है. स्वान ने कहा, ''एक चीज मैं हमेशा खुद से कहता था कि गेंद स्पिन होगी और वह स्पिन करती थी यहां तक कि उस दिन भी जब पिच बेहद सपाट हो.''

स्वान का कहना है कि विराट कोहली के खिलाफ स्पिनर्स का असली इंतिहान होगा. उन्होंने कहा, ''अगर आप विशेषकर भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो वे आपको पूरे सम्मान के साथ खेलते हैं. वर्तमान टीम में वीरेंद्र सहवाग नहीं है. विराट कोहली जब स्पिनरों को खेलता है तो खराब गेंद का इंतजार करता है.''

इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि भारत में इंग्लैंड की सफलता में लीच अहम भूमिका निभा सकते हैं. पूर्व स्पिन गेंदबाज ने कहा, ''भारत में जिनको सफलता मिल सकती है उनमें मैं जैक लीच को भी रखूंगा. उसे सीधी गेंद करनी चाहिए. उसे मिडिल स्टंप को निशाना बनाकर गेंदबाजी करनी चाहिए.''

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी. इसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे.

नवदीप सैनी ने खोला राज, बताया किस डर के साथ ब्रिस्बेन टेस्ट में चोट के बावजूद की गेंदबाजी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget