एक्सप्लोरर

फ्रेंच ओपन: शानदार वापसी करते हुए हालेप ने जीता पहला ग्रैंडस्लैम खिताब

पहले सेट में पिछड़ने के बाद सिमोना हालेप ने शानदार वापसी करते हुए स्लोएने स्टीफेंस को फ्रेंच ओपन फाइनल में हराकर पहला ग्रैडस्लैम खिताब अपने नाम किया.

नई दिल्ली: पहले सेट में पिछड़ने के बाद सिमोना हालेप ने शानदार वापसी करते हुए स्लोएने स्टीफेंस को फ्रेंच ओपन फाइनल में हराकर पहला ग्रैडस्लैम खिताब अपने नाम किया. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की. इससे पहले वह तीन ग्रैंडस्लैम में फाइनल में हार गई थी जिसमें दो बार रोलां गैरो पर मिली हार शामिल है.

वह 1978 में वर्जीनिया रुजिकि के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाली रोमानिया की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, रुजिकि इस समय हालेप की कोच हैं. हालेप का यह कुल चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल था. उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी से हार गईं थीं.

जीत के बाद उन्होंने कहा,‘‘पिछले गेम में मुझे लगा कि मैं सांस नहीं ले सकूंगी.’’ एक साल पहले येलेना ओस्टापेंको ने उन्हें यहां मात दी थी.

एक समय लग रहा था कि अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्टीफेंस खिताब जीत लेगी जब वह 6-3 से पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में 2-0 से आगे थी लेकिन अमेरिका की दसवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर थकान हावी हो गई.

हालेप ने आखिरी सेट में सिर्फ पांच सहज गलतियां की.

पहले सेट में स्टीफेंस हावी रही और महज 41 मिनट में उसने सेट जीत लिया. ऐसा लगने लगा था कि हालेप पहली बार सीधे सेटों में ग्रैंडस्लैम फाइनल हार जाएगी जब स्टीफेंस ने दूसरे सेट में चौथे ब्रेक प्वाइंट पर पहला गेम जीता.

हालेप ने इसके बाद 13 में से 12 अंक बनाकर मैच का पासा पलट दिया. उधर स्टीफेंस फोरहैंड पर लगातार गलतियां करती रहीं. हालेप ने दूसरा सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक खींचा जिसमें स्टीफेंस शुरू ही से दबाव में रही और वापसी नहीं कर पाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026: 7वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड हारा; अंतिम 7 मिनट में पलटा मैच
7वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड हारा; अंतिम 7 मिनट में पलटा मैच
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget