एक्सप्लोरर

पूर्व चीफ सेलेक्टर श्रीकांत ने बताया- विराट कोहली और कपिल देव में क्या है समानता

भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर के श्रीकांत का मानना है कि विराट कोहली और कपिल देव का दृष्टिकोण एक जैसा है. श्रीकांत 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे.

नई दिल्ली: दमदार फिटनेस और बेहतरीन प्रतिभा के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामकता के लिए भी पहचाने जाते हैं. उनके इसी रवैये ने कई बार भारत को हारी हुई बाज़ी भी जिताई है. कोहली की गिनती कभी न हार मानने वाले खिलाड़ियों में होती है. उन्होंने कई बार इसे साबित भी किया है. पूर्व भारतीय चीफ सेलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत भी यही मानते हैं. स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में श्रीकांत ने विराट कोहली और पूर्व कप्तान कपिल देव में समानता बताई है. कोहली और कपिल का दृष्टिकोण एक जैसा- श्रीकांत श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'विराट कोहली और कपिल का दृष्टिकोण एक जैसा है. यह दोनों ही कप्तान पहले जीत के बारे में सोचते हैं. मैदान पर इन दोनों का रवैया बेहद सकारात्मक और आक्रामक रहता है.' इस शो में श्रीकांत के साथ 1983 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य रहे लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भी मौजूद थे. शो में इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि कैसे 1983 विश्व कप की जीत ने पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया और भारत को विश्वस्तर पर एक अलग पहचान दिलाई. श्रीकांत ने कहा, 'उस वक्त सब कह रहे थे कि हमारी जीत का अंतर एक हजार में एक था. लेकिन उस जीत के पीछे सबसे अहम व्यक्ति कपिल देव ही थे. खिलाड़ियों को उस जीत के बाद से काफी आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण मिला है.' भारतीय टीम ने 1983 विश्व कप के बाद 2003 विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन इस बार टीम को ऑस्ट्रेलिया के हार का सामना करना पड़ा था. उस वक्त सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे. गांगुली ने ही विदेशों में जीतना शुरू किया- गावस्कर गांगुली को लेकर श्रीकांत ने कहा कि वह (गांगुली) एक पॉजिटिव सोच वाले खिलाड़ी थे. उनमें टीम को बनाने की काबिलियत थी. जैसे 1976 में क्लाइव लॉयड ने वेस्टइंडीज़ टीम का संयोजन किया था, ठीक उसी तरह 2000 में गांगुली ने टीम का संयोजन किया था. गांगुली ने सही खिलाड़ियों का चयन किया और फिर उन्हें प्रेरित किया. गांगुली ने ही विदेशों में जीतना शुरू किया. वह बेहद सफल कप्तान थे. वह एक बॉर्न लीडर थे. यह भी पढ़ें-  श्रीसंत ने जताई भारत के लिए दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की इच्छा, कही ये बड़ी बात फ्रांस में फिर से मैदान पर खेल का आनंद उठा पाएंगे फैंस, इतने हजार दर्शकों को मिलेगी इजाजत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget