एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: जैक क्रॉली के नाम रहा तीसरे टेस्ट का पहला दिन, इंग्लैंड का स्कोर 332/4

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथैम्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का पहला दिन इंग्लिश बल्लेबाज़ों के नाम रहा. इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 171* और जोस बटलर ने 87* रन बनाए.

साउथैम्टन: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथैम्टन के द रोज बॉउल में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा. तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली 171 और जोस बटलर 87 रन बनाकर खेल रहे हैं.

जानिए कैसा रहा पहला दिन के हाल

द रोज बॉउल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन जैक क्रॉली ने 269 गेंदों में नाबाद 171 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान क्रॉली के बल्ले से 19 चौके निकले. टेस्ट क्रिकेट में क्रॉली का यह पहला शतक है. हालांकि, इससे पहले टेस्ट में वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. क्रॉली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने भी 87 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान बटलर के बल्ले से 9 चौके और दो छक्के निकले. क्रॉली और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 205 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की.

इससे पहले पाकिस्तान के लिए लेग स्पिनर यासिर शाह ने दो विकेट लिए. यासिर ने 28 ओवर में 107 रन देकर दो सफलता हासिल की. वहीं नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिला.

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ रोरी बर्न्स एक बार फिर नाकाम रहे. बर्न्स को 12 रनों के स्कोर पर अफरीदी ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद डॉमनिक सिब्ले भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी 22 रनों के निजी स्कोर पर नसीम शाह का शिकार बन गए. वहीं ओली पोप (03) को भी यासिर शाह ने सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इंग्लैंड ने एक समय 127 रनों पर अपने चार विकेट गवां दिए थे, लेकिन इसके बाद जैक क्रॉली और जोस बटलर की जोड़ी ने कमाल कर दिया.

इंग्लैंड ने किया पहले बल्लेबाज़ी का फैसला

इससे पहले तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट में जहां टीम में एक बदलाव किया, वहीं पाकिस्तान ने टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया. इंग्लैंड की टीम में ऑलराउंडर सैम कर्रन की जगह तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें- 

पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मांगी माफी

IPL 2020: यूएई के रवाना हुई चेन्नई, बेंगलोर और मुंबई की टीमें, एयरपोर्ट पर PPE किट में ढके नजर आए रोहित शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget