एक्सप्लोरर

एशेज़: उंगली में चोट के बावजूद इंग्लैंड की टीम में चुने गए बेन स्टोक्स

एशेज़: उंगली में चोट के बावजूद इंग्लैंड की टीम में चुने गए बेन स्टोक्ससौजन्य: AFP
लंदन: इंग्लैंड में चयनकर्ताओं ने बुधवार को एशेज सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की है. इस टीम में चयनकर्ताओं ने तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड की श्रृंखला की शुरुआत 23 नवम्बर से हो रही है. इसमें नजर आने वाले इंग्लैंड के तीन नए खिलाड़ी तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन, लेग स्पिन गेंदबाज मेसन क्रेन और विकेटकीपर बेन फोक्स शामिल हैं. इंग्लैंड की इस 16 सदस्यीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को भी शमिल किया है. हाल ही में ब्रिस्टल में मारपीट के एक मामले के तहत स्टोक्स को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी. उन्हें सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा किया गया था. इंग्लैंड ने हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि स्टोक्स टीम में उप-कप्तान के रूप में कायम रहेंगे या नहीं. इस एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने बल्लेबाज गैरी बैलेंस, जेम्स विंस और गेंदबाज जेक बॉल को भी टीम में वापस बुलाया है. टीम के बारे में अपने एक बयान में राष्ट्रीय चयनकर्ता जेम्स व्हिटाकेर ने कहा, "आस्ट्रेलिया का यह दौरा इस टीम के लिए एक कड़ी परीक्षा होगा. हमने (कप्तान) जो रूट और (कोच) ट्रेवर बेलिस को एक संतुलित टीम दी है." न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की समाप्ति तक टीम प्रबंधन का हिस्सा होंगे. इसके अलावा, इंग्लैंड के पूर्व वनडे कप्तान पॉल कोलिंगवुड को टेस्ट सीरीज व वनडे के दौरान कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है. काउंटी क्लब कैंट के मुख्य कोच मैट वॉकर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड टीम के सहायक कोच होंगे. आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 23 से 27 नवम्बर तक ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. इंग्लैंड टीम: जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जेक बॉल, गैरी बैलेंस, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलेस्टर कुक, मेसन क्रेन, बेन फोक्स (विकेटकीपर),डेविड मलान, क्रेग ओवर्टन, बेन स्टोक्स, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंस और क्रिस वोक्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget