एक्सप्लोरर

हितों के टकराव के मुद्दे को स्पष्ट करे सीओए: राहुल द्रविड़

हितों के टकराव के मुद्दे को स्पष्ट करे सीओए: राहुल द्रविड़
नई दिल्ली: भारत की अंडर-19 और इंडिया-ए क्रिकेट टीम के कोच होने के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मेंटॉर राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट का संचलान कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) को पत्र लिखकर हितों के टकराव के मुद्दे को स्पष्ट करने को कहा है.  हाल ही में इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने सीओए से अपना इस्तीफा देने के दौरान हितों के टकराव का मुद्दा उठाया है. सर्वोच्च अदालत द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कामकाज को देखने के लिए सीओए का गठन किया था. गुहा इस समिति का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने कई अनियमितताओं की बात कहते हुए सीओए से हाल ही में इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे में अप्रत्यक्ष तरीक से द्रविड़ के इंडिया-ए और भारत की अंडर-19 टीम के कोच रहते हुए डेयरडेविल्स टीम के मेंटॉर होने के मामले को भी हितों के टकराव का मुद्दा बताया था. बीसीसीआई के मौजूदा प्रावधान में भारत की जूनियर और सीनियर टीम के सपोर्ट स्टाफ को 10 महीनों का कार्यकाल दिया गया जो मार्च में खत्म हो गया था. इसके बाद अप्रैल में वे आईपीएल टीमों के साथ करार कर सकते थे. द्रविड़ के अलावा भारत की सीनियर टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर और फीजियो पैट्रिक फार्हट भी आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े थे. अभी तक चुप बैठे द्रविड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने सीओए को पत्र लिखकर हितों के टकराव के मुद्दे को स्पष्ट रूप से समझाने को कहा है. ईएसपीएनक्रिकइंफो ने द्रविड़ के हवाले से लिखा है, "हां, मैंने सीओए को पत्र लिखकर मेरी स्थिति को स्पष्ट करने को कहा है. साथ ही उनसे हितों के टकराव की स्थिति को पूर्ण रूप से समझाने को कहा है." उन्होंने कहा, "बीसीसीआई के हितों के टकराव के नियमों को देखते हुए मैं उसमें नहीं आता हूं. अगर करार के बीच में ही नियम बदलें हों तो मेरी आलोचना करना गलत है." उन्होंने कहा, "मेरा एक ही मुद्दा है. सिर्फ मैं ही नहीं लेकिन मेरे जैसा पांच-छह लोग हैं जो समान स्थिति में हैं. इस मुद्दे पर स्पष्ट होने की जरूरत है. अगर हमें स्पष्ट रूप से पता होगा तो हम अपने फैसले उस हिसाब ले सकेंगे. बिना किसी जानकारी के इस मुद्दे का बाहर आना बेहद निराशाजनक है." सीओए 12 जून को होने वाली बैठक में द्रविड़ के करार पर चर्चा करेगा और हितों के टकराव को नियमों को और व्यापक रूप देने के बारे में विचार करेगा. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने हालांकि इस बात से इनकार किया है कि द्रविड़ का पत्र गुहा के इस्तीफे में किए गए जिक्र पर प्रतिक्रिया है. वेबसाइट ने बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से लिखा है, "ऐसा नहीं है कि यह आज एकदम से आ गया. कोई भी इन मुद्दों को सुलझाने के लिए मना नहीं कर रहा है. आपको सभी कुछ एक प्रक्रिया के तौर पर करना होता है, जो हो रहा है. निश्चित चीजों की निश्चित प्रक्रिया होती हैं. आपको सही तरीके ढूढ़ने की जरूरत होती है." नियम बनाने की बात पर अधिकारी ने कहा, "हमें कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए सही ढांचा बनाने के मामले के बारे में सोचना पड़ेगा. हर चीज के अपने फायदे और नुकसान होते हैं. इसके बाद फैसला इस बात पर लिया जाएगा कि कौन किस समय उपलब्ध रहेगा. सभी चीजें दिमाग में रखनी पड़ेंगी."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget