एक्सप्लोरर

भारतीय एथलीट कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का बैन, डोपिंग टेस्ट में दोषी साबित हुईं

टोक्यो ओलंपिक में डिस्कस थ्रो फाइनल तक पहुंची थीं कमलप्रीत कौर. मार्च में लिया गया था डोप टेस्ट के लिए सैंपल.

Kamalpreet Kaur Banned: टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की डिस्कस थ्रो एथलीट कमलप्रीत कौर को तीन साल के लिए बैन किया गया है. कौर पर यह बैन प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के कारण लगा है. डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन पर यह बैन वर्ल्ड एथलेटिक्स ने लगाया है जो 29 मार्च से ही लागू माना जाएगा. कौर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था और इसी कारण उन्हें सजा में थोड़ी छूट मिली है.

डोपिंग का दोषी पाए जाने पर चार साल के बैन का प्रावधान है, लेकिन यदि एथलीट अपनी गलती को स्वीकार कर लेता है तो एक साल का बैन कम कर दिया जाता है. कौर का सैंपल 07 मार्च को पटियाला में लिया गया था. इसके बाद उनके कई सप्लीमेंट टेस्ट भी कराए गए थे. अंत में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और अपनी सजा को स्वीकार कर लिया. दोषी पाए जाने के बाद एथलीट के पास 20 दिन का समय रहता है. यदि 20 दिन के समय में एथलीट ने आरोप स्वीकार कर लिए तो उन्हें एक साल की छूट मिल जाती है.

पिछले साल 19 मार्च को पटियाला में 65.06 मीटर की थ्रो के साथ कौर ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद पटियाला में अकेले हिस्सा लेते हिस्सा लेते हुए 66.59 मीटर का थ्रो किया था. फिलहाल यह साफ नहीं है कि क्या अब भी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया उनके नेशनल रिकॉर्ड को बनाए रखेगा या फिर इसे हटा दिया जाएगा.  टोक्यो ओलंपिक में 64 मीटर की थ्रो के साथ कौर ने फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि, फाइनल में 63.70 मीटर की थ्रो के साथ वह छठे स्थान पर रही थीं.

यह भी पढ़ें:

Watch: कोहली को ट्रोल करने के चक्कर में बुरे फंसे PCB चीफ रमीज राजा, पाकिस्तानी एंकर ने इस तरह की बोलती बंद

सौरव गांगुली बने रहना चाहते थे BCCI अध्यक्ष, लेकिन अब इस कारण छोड़ना पड़ेगा पद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget