एक्सप्लोरर

INDvsSL: चांदीमल ने दिए ‘चार गेंदबाज’ अपनाने का संकेत, अश्विन-जडेजा के लिए खास प्लान

श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने संकेत दिये कि वह संयुक्त अरब अमीरात में उमस भरे हालात में पाकिस्तान के खिलाफ सकारात्मक नतीजे दिलाने वाले पांच गेंदबाजी आक्रमण के बजाय भारत के खिलाफ चार गेंदबाजों की रणनीति पर वापसी कर सकते हैं.

कोलकाता: श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने संकेत दिये कि वह संयुक्त अरब अमीरात में उमस भरे हालात में पाकिस्तान के खिलाफ सकारात्मक नतीजे दिलाने वाले पांच गेंदबाजी आक्रमण के बजाय भारत के खिलाफ चार गेंदबाजों की रणनीति पर वापसी कर सकते हैं. चांदीमल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान के खिलाफ, हम छह बल्लेबाजों और पांच गेंदबाजों के साथ खेले थे जो विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात की गर्मी में सचमुच कारगर रहा था. इसमें चार गेंदबाजों के साथ खेलकर मैच जीतना आसान नहीं था. लेकिन भारत के पास कुछ अच्छे गेंदबाज हैं, इसलिये हमें ऑलराउंडर के बारे में विचार करने की जरूरत है. हम पिच देखेंगे और रणनीति बनायेंगे.’’ भारत ने जब श्रीलंका का दौरा किया था तो उन्होंने (सभी प्रारूपों में 9-0 से) क्लीन स्वीप किया, लेकिन तब से इस द्वीपीय देश ने विदेश में हुई टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को हराया लेकिन वह वनडे में 0-5 से हार गयी. चांदीमल ने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि भारत इस समय नंबर एक टीम है. टीम पिछले दो वर्षों से काफी बढ़िया क्रिकेट खेल रही है. हमने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. हमें टीम के तौर पर अच्छा किया. मुझे पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिये तैयार हैं.’’ चांदीमल ने स्वीकार किया कि भारत से उसकी सरजमीं पर खेलना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है लेकिन वह बीते परिणामों पर ध्यान नहीं देकर आगे के बारे में सोचना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी. यहां आना शानदार है, यहां के दर्शकों के सामने खेलना हमें पसंद है. मैं बीते समय के बारे में नहीं सोचना चाहता बल्कि आगे देखना चाहता हूं. हमने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और हम भारत के खिलाफ चुनौती के लिये तैयार हैं.’’ इसके साथ ही चांदीमल ने कहा कि उनके पास रविचंद्रन अश्चिन और रविंद्र जडेजा से निपटने की कुछ योजना है लेकिन वह इसका खुलासा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘टीम के तौर पर हमने कुछ रणनीति तैयार की हुई है, हमें मैदान पर इसका कार्यान्वयन करना होगा, तभी हम भारतीय टीम से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget