एक्सप्लोरर

CWG 2018: कौन हैं पूनम यादव? जिनके लिए उनके पिता ने बेच दी अपनी संपत्ति

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला वेटलिफ्टर ने उस समय इतिहास रच दिया जब उन्होंने महिलाओं की 69 किलोग्राम वर्ग में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया.

वाराणसी: 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला वेटलिफ्टर ने उस समय इतिहास रच दिया जब उन्होंने महिलाओं की 69 किलोग्राम वर्ग में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया. बनारस से सटे दादूपुर गांव की पूनम, एक छोटे किसान की बेटी हैं. गरीबी से लड़ते हुए, पिता कैलाश यादव ने अपने सात बच्चों को पाला पोसा. तो वहीं पूनम के खेल में समर्थन देने के लिए वो अपनी चार भैंस को भी बेच चुके हैं.

सुबह टीवी नहीं देख पाया

पूनम यादव के पिता गुजरात में अपने महाराज के दर्शन के लिए गए हुए थे. पूनम के पिता ने अपने बेटी से पिछले एक हफ्ते से कोई बात नहीं की है.

पिता से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि; '' मालूम था पर सफर के कारण नहीं देख पाया. भगवान हमेशा बेटी के साथ था. मेरी बेटी लड़की नहीं लड़का है. परिवार में सभी लड़का- लड़की बराबार हैं. तीन लड़कियां और दो भतीजियां वेट लिफ्टर हैं. एक बेटा हॉकी में अंडर-14 नेशनल खेल कर आया है. एक 100 मीटर दौड़ता है तो दूसरा 400 मीटर.''

पूनम के लिए पिता बेच चुके हैं चार भैंस 

पूनम के बारे में जब उनके पिता से और पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ''पहले चार भैंसे बेच चुका हूं और फिलहाल घर में एक भैंस और एक गाय है. और सिर्फ दो बीघा जमीन ही बची है जिसमें गेहूं उगाता हूं.''

आपके बता दें कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में पूनम कांस्य पदक जीत चुकी है तो वहीं इस बार पूनम ने भारत की झोली में पांचवां स्वर्ण पदक डाला.

पूनम के स्वागत की तैयारी

पूनम के पिता से जब बेटी के स्वागत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, '' देखिए हम तो गीता का पाठ करते हैं. मंदिर- मस्जिद तो बाहर का है, बस मन शांत होना चाहिए. हमें खुशी है और खुशी हमारे अंदर है. बाहर जो भी होगा उसे देखने के लिए भगवान हैं.'' पूनम के पिता ने आगे कहा कि पिछली बार गांववालों ने खूब स्वागत किया था. लेकिन हमारे यहां सबसे बड़ी समस्या सड़क की है. बच्चे आते- जाते हैं तो गिर जाते हैं. तो वहीं गांव में बिजली भी नहीं रहती. आपको बता दें कि पूनम यादव ने जहां वेटलिफ्टिंग में भारत को पांचवा स्वर्ण पदक दिलाया तो वहीं इससे पहले मीराबाई चानू (48 किलो), संजीता चानू (53 किलो), सतीश शिवलिंगम (77 किलो) और वेंकट राहुल रागाला (85 किलो) में भारत को वेटलिफ्टिंग में चार स्वर्ण पदक दिला चुके हैं. पूनम की मेहनत और उनके पिता के त्याग और सहयोग की वजह से पूनम आज इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं. तो वहीं खेल से प्यार करने वालों के जुबान पर आज सिर्फ पूनम यादव का ही नाम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget