एक्सप्लोरर

CSK vs SRH: युवा स्पिनर अब्दुल समद को आखिरी ओवर देने के फैसले पर वार्नर ने कही ये बात

जब वॉर्नर ने समद को आखिरी ओवर के लिए गेंद दी तो सभी हैरान हो गए. महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर मौजूद थे. वॉर्नर ने कहा कि समद ने उनका साथ दिया.

दुबई: डेविड वार्नर ने उस समय सभी को हैरानी में डाल दिया जब उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल-13 के मैच में युवा लेग स्पिनर अब्दुल समद को महेंद्र सिंह धोनी के सामने आखिरी ओवर दिया. मैच के बाद वार्नर ने अपने फैसले पर कहा कि उनको समद पर भरोसा था. 19वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकते हुए भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए थे. इस वजह से यह ओवर खलील अहमद ने पूरा किया और आखिरी ओवर समद के हिस्से आया.

वार्नर ने कहा, "मैंने उनका साथ दिया. मेरे पास विकल्प भी नहीं थे. खलील ने पांच गेंदें फेंकी. हमारी कोशिश उसी ओवर में मैच खत्म करने की थी. अभिषेक शर्मा को ओवर दे सकता था लेकिन समद की लंबाई और जिस तरह की वो गेंदबाजी कर रहे थे उसी कारण मैं उनके साथ गया."

इस मैच में हैदराबाद को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में दो युवा खिलाड़ियों प्रियम गर्ग और अभिषेक का हाथ रहा. इन दोनों ने 77 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति में से निकाला और ऐसा स्कोर दिया जिसका टीम बचाव करने में सक्षम थी.

युवाओं को लेकर वार्नर ने कहा, "हमारे खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं यह देखकर खुश हूं. मैंने इन युवाओं को यही संदेश है कि अपना खेल खेलो. यह उनके लिए मुश्किल होने वाला है. मैंने उनसे पूछा था कि एक अच्छा स्कोर क्या होगा. उन्होंने कहा कि 150, लेकिन हम 160-170 के बीच में पहुंचे."

इस मैच मे सनराइज़र्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रनों से हरा दिया. पहले प्रियम गर्ग की तेज़ तर्रार अर्धशतकीय पारी और बाद में सूझबूझ भरी गेंदबाज़ी के दमपर हैदराबाद इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रहा. 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाने के बाद 157 रन ही बना सकी. आखिरी दो ओवरों में सैम करन और महेंद्र सिंह धोनी ने भर्सक कोशिश की, लेकिन जीत उनसे दूर ही रह गई.

CSK vs SRH: लगातार तीसरी हार पर बोले धोनी- अगर ये नॉकआउट मैच होता तो कैच छूटना कितना भारी पड़ सकता था 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget