एक्सप्लोरर

11 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में वापसी करेंगे युवराज सिंह


11 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में वापसी करेंगे युवराज सिंह

दुबई: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 11 साल बाद लौटे युवराज सिंह को उम्मीद है कि वह अगले महीने से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी अगले महीने एक जून से 18 जून के बीच इंग्लैंड और वेल्स में खेली जाएगी.


युवराज ने साल 2002 में केन्या के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार डेब्यू किया था और 2006 में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी में भी वह टीम का हिस्सा रहे थे. लेकिन 2009 और 2013 में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी में वह भारतीय टीम में नहीं थे.


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट ने युवराज के हवाले से लिखा है, "मैं 50 ओवर के आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बन कर खुश हूं. मेरी कोशिश अपनी टीम को अहम योगदान देने की होगी ताकि हम अपने खिताब की रक्षा कर सकें."


उन्होंने कहा, "आईसीसी के अन्य टूर्नामेंट्स की ही तरह यह टूर्नामेंट भी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि यहां हर टीम द ओवल में फाइनल जीतने के इरादे से आ रही है."


भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. युवराज का मानना है कि उनकी टीम अपना खिताब बचाने में सफल रहेगी.


युवराज ने कहा, "हम मुश्किल ग्रुप में हैं, लेकिन साथ ही हमने एक ऐसी टीम का निर्माण किया है जो बेहद सफल घरेलू सत्र के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में आएगी. हम इस टूर्नामेंट में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे ताकि हम ऑस्ट्रेलिया के बाद इस टूर्नामेंट को लगातार दो बार जीतने वाली दूसरी टीम बन सकें."


युवराज का मानना है कि भारत, इंग्लैंड में खेलते हुए हमेशा घर जैसा महसूस करता है.


उन्होंने कहा, "ग्रेट ब्रिटेन चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अच्छी जगह है. हमें यहां मिलने वाले समर्थन से हमेशा अपने घर जैसा महसूस होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget