एक्सप्लोरर

Rohit vs Hardik: रोहित और हार्दिक के बीच होगा अहंकार का टकराव? जानें युवराज सिंह से क्या मिला जवाब

Rohit Sharma & Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर रोहित शर्मा को रिप्लेस किया है. वह टी20 वर्ल्ड कप में भी हिटमैन की जगह कप्तान बनने के दावेदार हैं.

Yuvraj Singh on Rohit vs Hardik: IPL 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे. उन्होंने यहां रोहित शर्मा को रिप्लेस किया. रोहित अब हार्दिक की कप्तानी में ही उतरेंगे. हार्दिक कप्तान बनने की शर्त पर ही मुंबई इंडियंस में आए थे. जब गुजरात टाइटंस से उनका ट्रांसफर मुंबई फ्रेंचाइजी में हुआ और उन्हें कप्तान बनाया गया, तब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस ने हार्दिक पर खूब हमले किए थे. फैंस को हिटमैन की जगह हार्दिक को कप्तान बनाना बिल्कुल रास नहीं आया था.

इसके बाद से टी20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक के कप्तान बनने की संभावनाएं जताई जाने लगी. यानी टीम इंडिया में भी रोहित को हार्दिक की कप्तानी में खेलना पड़ सकता है. हार्दिक पांड्या अपने करियर के शुरुआती दिनों में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही खेलते थे. वह रोहित की कप्तानी में ही दमदार ऑलराउंडर बने. दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी रही है लेकिन क्या अब यह केमिस्ट्री पहले जैसी रहेगी? यह चर्चा पिछले कुछ हफ्तों से होती रही है. पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से जब इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया, जानें...

'अगर ऐसा है तो दोनों को बात करनी चाहिए'
युवराज ने कहा, 'जब खिलाड़ी एकसाथ क्रिकेट खेलते हैं तो यह सब चीजें होती हैं. अगर खिलाड़ियों को एक-दूजे से कोई शिकायत होती है तो निश्चित तौर पर उन्हें बैठकर उस पर बातचीत करनी चाहिए. जब हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे तो रोहित ने उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाया था. रोहित हार्दिक का वर्कलोड देखते हुए उनसे बड़ी समझदारी के साथ गेंदबाजी कराते थे. वैसे मुझे तो कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है लेकिन अगर कुछ ऐसा है भी तो दोनों को इस पर बात करनी चाहिए.'

युवराज कहते हैं, 'जब भी आप देश के लिए खेलते हैं तो आपको हर चीज एकतरफ रख अपना 100% देना ही प्राथमिकता होता है. वह दोनों प्रोफेशनल हैं. अगर उनके बीच कोई मामला है तो उन्हें इसे अलग रख देश के लिए अपना 100% देना चाहिए.'

'रोहित सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तानों में से एक'
युवराज ने इस दौरान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा, 'मैं यह कह सकता हूं कि रोहित एक लाजवाब कप्तान हैं. उनके खाते में 5 आईपीएल ट्रॉफी है. वह हमें वर्ल्ड कप फाइनल तक लेकर गए. वह आईपीएल और भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं'

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG T20I: आज इंदौर में भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget