एक्सप्लोरर

इस इंडियन क्रिकेटर पर लड़की ने लगाया गंभीर आरोप, शेयर किया वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट, पुराना कमेंट भी वायरल

Yash Dayal News: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक लड़की ने यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, अब उसने एक और पोस्ट किया है. उन्होंने यश के साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और एक नोट लिखा.

यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती अब खुलकर सामने आ गई हैं. उन्होंने यश के साथ वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, और पुराने चैट भी वायरल हो रहे हैं. यश दयाल की कथित गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होने लिखा कि, "तुम्हारे जैसे लोगों को कर्म के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता क्योंकि तुम्हे भगवान का भी डर नहीं है."

सोशल मीडिया पर युवती ने यश दयाल के साथ वीडियो कॉल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यश के साथ कुछ फोटो हैं. ये फोटो 2022 की हैं, और उसी समय पोस्ट की गई हैं जब यश गुजरात टाइटंस में थे.

युवती ने सोशल मीडिया पर कुछ नोट शेयर किए. उन्होंने लिखा, "मैंने सच में तुम्हे जाने देने की कोशिश की. लेकिन हर चीज भुलाई नहीं जा सकती. खासकर वो दर्द, जो तुमने मेरे दिल और भावनाओं को दिया."

इस नोट में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए और इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मैंने तुम्हें जाने देने की कोशिश की और सब कुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया. लेकिन जिस तरह से तुम मेरी जैसी लड़कियों को बरगला रहे हो, शायद यह सभी के लिए एक आँख खोलने वाला अनुभव होगा. मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा परिवार तुम्हें वफ़ादारी और ईमानदारी के बारे में कुछ सिखाएगा. यह सफलता नहीं है. सच्ची सफलता रिश्तों में स्पष्टता, ईमानदारी और पवित्रता लाती है. लड़कियों के प्रति “इस्तेमाल करो और फेंक दो” वाली सोच नहीं. मैं बहुत कुछ कह सकती थी, लेकिन अब मैं और गहराई में जाना चाहती हूं. मैं कर्म में विश्वास करती हूं, इसलिए मैंने तुमसे अलग होने का फैसला किया. लेकिन अब मुझे एहसास हुआ है, तुम जैसे लोगों को सिर्फ़ कर्म के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि तुम्हें भगवान का डर भी नहीं है."

यश दयाल का कमेंट भी वायरल

लड़की के इंस्टाग्राम पर 2022 का एक पोस्ट है, जिस पर यश दयाल ने कमेंट किया था. उन्होंने लिखा, Hi Love. ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वैसे अभी तक यश दयाल की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यश दयाल लीगल नोटिस का भी जवाब नहीं दे रहे

इससे पहले लड़की ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने शेयर किया था. उनका आरोप है कि यश दयाल उसका भी जवाब नहीं दे रहे. यश IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे, जो पंजाब को हराकर चैंपियन बनी थी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी, क्या खिताब जीतने की दावेदार है MI 
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी, क्या खिताब जीतने की दावेदार है MI 
रामलला के दरबार पहुंची LSG की टीम, IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ
रामलला के दरबार पहुंची LSG की टीम, IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ
IPL में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती? विराट कोहली के नाम नहीं ये रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती? विराट कोहली के नाम नहीं ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget