एक्सप्लोरर

WTC Final: न्यूट्रल ग्राउंड, तीन नए नियम और खास गेंद..., जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल के दिलचस्प फैक्ट्स

IND vs AUS, WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा. जानिए इस मुकाबल से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स.

India vs Australia, WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला न्यूट्रल ग्राउंड पर होगा. इस मैच में तीन नए नियम दिखेंगे. वहीं यह खिताबी मुकाबला कूकाबुरा या एसजी बॉल के बजाय एक खास तरह की गेंद से खेला जाएगा. 

इंग्लैंड के मैदान पर खेला जाएगा फाइनल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा. 7 से 11 जून के बीच खेले जाने वाले इस महामुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. 

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, टेस्ट हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 44 और भारत ने 32 मैच जीते हैं. वहीं 29 टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं और 1 टाई रहा है. 

ड्यूक बॉल से खेला जाएगा फाइनल

भारत में SG बॉल के साथ टेस्ट क्रिकेट खेला जाता है और ऑस्ट्रेलिया में कूकाबुरा के साथ. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ड्यूक बॉल से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने आईपीएल के दौरान ही ड्यूक बॉल से अभ्यास करना शुरू कर दिया था, जिससे टीम को आगे दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. 

फाइनल में दिखेंगे ये तीन नए नियम

1- तेज गेंदबाजों का सामना करते समय बल्लेबाज़ का हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.

2- तेज गेंदबाजी के खिलाफ स्टंप से सटकर विकेटकीपिंग करते समय विकेटकीपर का हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.

3- विकेट के सामने फील्डर बल्लेबाज के नजदीक फील्डिंग कर रहे होंगे, तो उन्हें भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा.

मैच ड्रॉ होने पर कौन होगा विजेता?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला अगर ड्रॉ पर खत्म होता है तो किसी एक टीम को नहीं, बल्कि दोनों ही टीमों को जॉइंट विनर बना दिया जाएगा. यानी दोनों ही टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर की जाएगी. आईसीसी के नियम के मुताबाकि, चैंपियनशिप या टूर्नामेंट का फाइनल ड्रा होने पर दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. 

रिजर्व डे रखा गया है

अगर बारिश के चलते मैच में खलल पड़ती है, तो 12 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है. हालांकि रिजर्व डे का इस्तेमाल जब ही किया जाएगा, तब किसी एक दिन खेल में 90 ओवर ना फेंके जाएं या फिर छह घंटे का खेल पूरा ना हो सके. वहीं बारिश अगर पूरे मैच में खलल डालती है, तो फिर दोनों ही टीमों को विनर बनाया जाएगा. 

पहले भी WTC फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड का सामना किया था. हालांकि उस मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. पिछले संस्करण में टीम इंडिया की कमान विराट कोहली संभाल रहे थे. वहीं इस बार रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget