एक्सप्लोरर

WTC: चेतेश्वर पुजारा फाइनल से पहले हैं परेशान, टीम इंडिया को हुए नुकसान को बयां किया

WTC Final: टीम इंडिया को इंग्लैंड में पहुंचने के बाद फाइनल के लिए प्रैक्टिस का ज्यादा मौका नहीं मिला है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने में कामयाब हो गई है. प्रैक्टिस मैच नहीं होने की वजह से टीम इंडिया को नुकसान झेलना पड़ सकता है.

WTC Final: 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा थोड़े परेशान हैं. चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि फाइनल से पहले प्रैक्टिस मैच नहीं खेल पाना टीम के लिए नुकसान भरा रहा. पुजारा ने हालांकि फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद भी जताई है.

पुजारा ने कहा, "अभ्यास मैच नहीं खेलने से नुकसान हुआ लेकिन यह ऐसा है जिसपर हमारा नियंत्रण नहीं है. महामारी के कारण यह कठिन समय है. सबसे जरूरी बात यह है कि खेल चल रहा है और हम फाइनल मुकाबला खेल पाएंगे."

पुजारा को टीम इंडिया की तैयारियों पर पूरा भरोसा है. स्टार बल्लेबाज ने कहा, "तैयारियों के लिए कम समय मिलने से नुकसान हुआ लेकिन अगर आप इस चुनौती के लिए तैयार हैं तो भले ही परिस्थितियां अनुकूल नहीं भी रहें तो भी आप अच्छा कर सकते हैं. हम काफी आश्वस्त हैं."

न्यूजीलैंड को मिला प्रैक्टिस का अच्छा मौका

पुजारा ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए जरूरी बातों को भी बताया है. पुजारा ने कहा, "गेंदबाजों के लिए वर्कलोड में ढलना जरूरी है. बल्लेबाज के लिए मध्य में समय बिताना महत्वपूर्ण है. हमारे पास अभ्यास पिच उपलब्ध है."

टीम इंडिया की तुलना में न्यूजीलैंड को हालांकि प्रैक्टिस का ज्यादा अच्छा मौका मिला है. न्यूजीलैंड की टीम एक महीना पहला ही इंग्लैंड पहुंच गई थी. न्यूजीलैंड ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. न्यूजीलैंड ने इस सीरीज को 1-0 से नाम करके दिखाया है कि वह काफी अच्छे फॉर्म में हैं.

इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए ज्याजा अनुकूल होती हैं. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत की तुलना में न्यूजीलैंड को इन परिस्थितियों का ज्यादा फायदा हो सकता है. न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आगाज अच्छा नहीं रहा था. लेकिन महामारी की वजह से प्वाइंट्स टेबल में हुए बदलाव का न्यूजीलैंड को फायदा मिला और वह फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गया.

WTC Final: दिग्गज बल्लेबाज ने रोहित शर्मा को चेताया, बोल्ट के सामने इसलिए रहना होगा सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget