एक्सप्लोरर

World Cup 2023: पाकिस्तान के मैचों के दौरान स्टेडियम में कड़ी होगी सुरक्षा, हैदराबाद के बाद जानें कहां-कहां मैच खेलेगी टीम

IND vs PAK: World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

IND vs PAK World Cup 2023: विश्व कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा है कि पाकिस्तान के मैचों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे. पाकिस्तान की टीम कोलकाता के ईडन गार्डंस में 12 नवंबर को मैच खेलेगी. इस मैदान को मिलकार पाक की टीम पांच मैदानों पर मैच खेलेगी.  

पाकिस्तान का पहला मैच 6 अक्टूबर को है. यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक गांगुली ने कहा, ''हम इससे पहले भारत-पाकिस्तान टी20 मैच का आयोजन करवा चुके हैं. लेकिन इस बार हमारे पास पाकिस्तान के दो मैच हैं. ये दोनों कड़े मुकाबले होंगे. विश्व कप के मैच का आयोजन करवाना चुनौतीपूर्ण होता है. हम हर तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं. आईपीएल मैचों के दौरान हमारे पास अच्छा क्राउड था.''

उन्होंने कहा, ''हम मैचों को आयोजित करवाने को लेकर कॉन्फिडेंट हैं. पाकिस्तान के मैचों के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम होंगे. हमें कोलकाता पुलिस पर भरोसा है. नॉर्मल मैचों की अपेक्षा इन मुकाबलों में सुरक्षा ज्यादा कड़ी होगी. मुझे लगता है कि पाकिस्तान की पहली पसंद कोलकाता है.''

गौरतलब है कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल से पहले 9 मैच खेलने हैं. इसमें से दो मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने हैं. पाक का 31 अक्टूबर को बांग्लादेश से सामना होगा. इसके बाद 12 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच होगा. ये दोनों ही मैच कोलकाता में खेले जाएंगे. जबकि दो मैच हैदराबाद में खेले जाने हैं. ये मैच 6 और 12 अक्टूबर को खेला जाएंगे. इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्ता के बीच 20 अक्टूबर को बैंगलोर में मैच खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Photos: रवींद्र जडेजा ने वाइफ रिवाबा के साथ आशापुरा मां के किए दर्शन, शेयर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget