एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा- 'हमारे साथ अल्लाह थे इसलिए हमारी जीत हुई'

देश में और देश के बाहर हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए यह सफर शानदार रहा, धन्यवाद. हमारे साथ अल्लाह भी थे. मैंने आदिल रादिश से बात की थी, उन्होंने कहा कि अल्लाह निश्चित तौर पर हमारे साथ हैं.

इंग्लैंड को पहला विश्व कप खिताब दिलाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और अपनी टीम की जमकर तारीफ की. मैच के बाद मोर्गन ने कहा, "मेरे और मेरी टीम समेत पिछले चार साल में इससे जुड़े सभी लेगों के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है. सही योजना, कड़ी मेहनत, समर्पण, प्रतिबद्धता और किस्मत का साथ होने के कारण आज हम खिताब जीत पाए हैं." मोर्गन ने कहा, "देश में और देश के बाहर हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए यह सफर शानदार रहा, धन्यवाद. टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद से हमारा प्रदर्शन कैसा भी रहा हो लेगों ने हम पर विश्वास दिखाया क्योंकि हमने खुद पर विश्वास किया. मैं सभी को इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं." इयोन मोर्गन ने मैच के बाद कहा, 'हमारे साथ अल्लाह भी थे. मैंने आदिल रादिश से बात की थी, उन्होंने कहा कि अल्लाह निश्चित तौर पर हमारे साथ हैं. यह वास्तव में हमारी टीम को दर्शाता है. हम एकदम ही अलग पृष्ठिभूमि और संस्कृतियों और अलग-अलग देशों में बड़े हुए लोग हैं.' सुपर ओवर से पहले उनके और खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए मोर्गन ने कहा, "हां, मैंने उन्हें मुस्कुराने, हंसने, आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि मैच सुपर ओवर में गया था और डिफेंड करना था इसके कारण हम पर काफी दबाव था. खिलाड़ियों के चेहरों पर थोड़ी मुस्कान लानी थी और उन्होंने शानदार प्रतिक्रिया दी." मोर्गन ने कहा, "हमने फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की थी और आप जानते हैं कि एक थका देने वाले दिन में 'सुपर ओवर' खेलने के लिए आपको काफी अधिक प्रयास करने की जरूरत होती है. इसलिए शांत रहना बहुत जरूरी है, चाहे हम जीते या हारें, हमने बेहतरीन चीजें की." लॉर्ड्स के मैदान में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच बेदह रोमांचक रहा और मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया. लेकिन इंग्लैंड (24) की टीम न्यूजीलैंड (16) से ज्यादा बाउंड्री होने की वजह पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीत गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget