एक्सप्लोरर

World Cup 2019: स्टीव वॉ बोले, 'विश्व कप में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली टीम है विंडीज'

World Cup 2019: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि इंग्लैंड में खेले जा रहे मौजूदा विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि इंग्लैंड में खेले जा रहे मौजूदा विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने आईसीसी की वेबसाइट पर लिखे कॉलम में यह बात कही है.

वॉ ने लिखा, "वेस्टइंडीज की टीम मैच विजेता खिलाड़ियों से भरी है और उनको अगर थोड़ा सा मौका मिल जाए तो वह हावी हो जाते हैं."

आस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 1999 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने लिखा, "इस टूर्नामेंट में वह ऐसी टीम है जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. उनके पास ऐसी बल्लेबाजी है जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती है."

दो बार की विश्व विजेता विंडीज की टीम में क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट जैसे खिलाड़ी हैं जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

वॉ को हालांकि यह भी लगता है कि विंडीज का एक ही तरह की क्रिकेट खेलना उसे परेशानी में डाल सकता है.

उन्होंने कहा, "जब उनकी बल्लेबाजी चलती है तो कोई भी मैदान उनके लिए बड़ा नहीं है, लेकिन एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनका एक ही तरह की क्रिकेट खेलना भारी पड़ सकता है."

वॉ ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण की भी तारीफ की है. वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को सिर्फ 105 रनों पर ढेर कर दिया था.

वॉ ने लिखा, "काफी लंबे समय बाद उनकी गेंदबाजी में गहराई दिखी है. शुक्रवार को इस टीम ने अपने दो मुख्य गेंदबाजों- केमर रोच और शेनन गैब्रिएल के बिना पाकिस्तान को सस्ते में समेट दिया था."

वॉ को हालांकि लगता है कि विंडीज को अपने फील्डिंग बेहतर करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, "उनको फील्डिंग में हालांकि काम करने की जरूरत है. यह ऐसा क्षेत्र है जहां आस्ट्रेलिया परिणाम बदल सकती है. हर टीम विंडीज के साथ मैच खेलेगी लेकिन मैं इस टीम के साथ नॉक आउट दौर में नहीं भिड़ना चाहता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget