एक्सप्लोरर

World Cup 2019: पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर, विश्व कप के लिए फिट हुए शादाब खान

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के लिए फिट हो गए हैं.

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के लिए फिट हो गए हैं.

शादाब अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़ेंगे.

खबरों के मुताबित 20 वर्षीय शादाब गुरुवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. वह हेपटाईटिस से पीड़ित थे और वनडे सीरीज के शुरू होने से लेकर अब तक घर पर आराम कर रहे थे.

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने मंगलवार को कहा, "हमें शादाब से जुड़ी अच्छी खबर मिली है. वह विश्व कप के लिए फिट होंगे और हम उनके टीम में वापस आने से उत्सुक हैं."

शादाब का नाम इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वायरस के कारण उनका विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खान के हवाले से बताया, "मुझे यह जानकर खुशी हुई कि ब्लड टेस्ट नेगेटिव आए हैं और अब मैं प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकता हूं. मुझे हमेशा से विश्वास था कि मेरा वायरल इंफेक्शन ठीक हो जाएगा और मैं विश्व कप के लिए उपलब्ध रहूंगा."

पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर को भरोसा है कि खान आगामी टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.

आर्थर ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह एक शानदार खबर है. उनके शामिल होने से टीम संतुलित होगी. वह युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं. मुझे उम्मीद है कि शादाब वापसी करने के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करेंगे क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से उन्होंने मैच नहीं खेला है. विश्व कप में हमारा पहला मैच 31 मई को होना है और शादाब के पास फॉर्म और फिटनेस हासिल करने के लिए दो सप्ताह का समय है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget