एक्सप्लोरर

विश्व कप फाइनल 2019: किताब में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुपर ओवर से पहले स्टोक्स ने लिया था सिगरेट ब्रेक

पिछले साल इंग्लैंड ने ज्यादा बाउंड्री के नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को मात देते हुए पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

एक साल पहले आज ही के इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. बेहद ही रोमांचक मैच में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 84 रन की नाबाद पारी खेलते हुए इंग्लैंड की जीत तय की. हालांकि इग्लैंड की विश्व कप जीत से संबंधित एक नई किताब में स्टोक्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. किताब में दावा किया गया है कि स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में सुपर ओवर से पहले खुद को तनावमुक्त करने के लिए सिगरेट ब्रेक लिया था.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के एक साल पूरे होने पर एक किताब 'मोर्गन मेन : द इनसाइड स्टोरी ऑफ इंग्लैंड राइज ऑफ क्रिकेट वल्र्ड कप ह्यूमिलीऐशन टु ग्लोरी ' में इस बात का खुलासा किया गया है. निक हॉल्ट और स्टीव जेम्स द्वारा लिखी गई किताब के कुछ अंश को स्टफ डॉट को डॉट एनजेड में प्रकाशित हुए हैं.

किताब के अनुसार, "सुपर ओवर से पहले करीब 27000 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्टेडियम में और हर तरफ लगी कैमरों की नजर के बीच एकांतवांस जगह को ढूंढना मुश्किल था." रिपोर्ट के अनुसार, लेकिन बेन स्टोक्स कई बार लार्डस मैदान पर खेल चुके थे और वह यहां की जगह को अच्छी तरह से जानते थे. जब इयोन मोर्गन इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में तनाव कम करने की कोशिश कर रहे थे और रणनीति तैयार करने में लगे थे तो तब स्टोक्स ने अपने लिए शांति के कुछ पल निकाले."

किताब में आगे कहा गया है, "वह धूल और पसीने से भरे हुए थे. उन्होंने तनाव भरे क्षणों में दो घंटे 27 मिनट तक क्रीज पर बल्लेबाजी की थी. स्टोक्स ने क्या किया. वह वापस इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में गए और शॉवर लेने के लिए चले गए. वहां उन्होंने सिगरेट जलाई और कुछ मिनट शांति से रहकर वहां बिताए."

बराबरी पर रहा सुपर ओवर

स्टोक्स इसके बाद मैदान पर लौटे और उन्होंने सुपर में आठ रन बनाए. फाइनल मैच टाई रहा था और इसके बाद सुपर ओवर भी बराबरी पर जाकर छूटा था. विश्व कप इतिहास के अब तक के पहले सुपर ओवर में दोनों ही टीमें 15-15 रन ही बना पाई.

लेकिन इंग्लैंड ने मैच में कुल 26 बाउंड्री लगाई जबकि न्यूजीलैंड की ओर से 17 बाउंड्री ही लग पाई और इंग्लैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर विजेता घोषित किया गया. स्टोक्स ने इस मैच में 98 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

ENG Vs WI: जीत का हीरो बनने के बावजूद इस वजह से निराश हो गए थे ब्लैकवुड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget